Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • शराब की दुकान न खुलने के आश्वासन पर धरना समाप्त
  • ऊधम सिंह नगर

शराब की दुकान न खुलने के आश्वासन पर धरना समाप्त

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। घास मंडी आदर्श कॉलोनी वार्ड नंबर 30 में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में आक्रोशित लोगों ने दूसरे दिन भी धरना दिया। अधिकारियों के शराब की दुकान नहीं खुलने का आश्वासन देने पर लोग माने और धरना समाप्त कर दिया। शुक्रवार को धरने के दौरान लोगों ने कहा कि शराब की दुकान से पचास मीटर की दूरी पर मंदिर है। साथ ही सौ मीटर पर स्कूल व आसपास घनी आबादी है। उन्होंने शराब की दुकान को अन्य स्थान पर स्थानांतरित किए जाने की मांग की। वहीं शुक्रवार को लोगों ने पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल के नेतृत्व में डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात कर शराब की दुकान को अन्य जगह स्थानांतरित करने की मांग की।
डीएम के निर्देश पर एसडीएम मनीष बिष्ट, जिला आबकारी अधिकारी एनआर जोशी और तहसीलदार दिनेश कुटौला धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया की शराब की दुकान नहीं खुलेगी। उनके आश्वासन पर लोगों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान गौरव खुराना, जितेश शर्मा, सचिन आनंद, ऋषभ गुप्ता, विजयपाल सिंह, राजकुमार, सतनाम सिंह मक्कड़, हरि सिंह, जितेंद्र, समीर, विकास कुकरेजा, राजकुमार अरोड़ा, मोहिनी देवी हेमलता, ममता, अनीता देवी, आरती रानी, अर्जुन, सुनील सिंह, रेनू कुकरेजा, सुनीता शर्मा, ख्याली, शीतल, दिनेश, उषा, राजू आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैदराबाद में लिफ्ट से गिरकर शक्तिफार्म के युवक की मौत
Next: पथरी में गौकशी को अंजाम देने वाला एक आरोपी गिरफ्तार, चार फरार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.