Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • हैदराबाद में लिफ्ट से गिरकर शक्तिफार्म के युवक की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

हैदराबाद में लिफ्ट से गिरकर शक्तिफार्म के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 09/05/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। मजदूरी करने गए शक्तिफार्म के एक युवक सहित तीन मजदूरों की हैदराबाद में करीब 45 फीट की ऊंचाई से लिफ्ट से गिरकर मौत हो गई। अन्य दो मृतक लखीमपुर खीरी और पीलीभीत जिले के हैं। मृतकों के शव शुक्रवार देर रात तक पहुंचने की संभावना है। आनंदनगर गांव निवासी नरेश राय पुत्र रमेश राय ने बताया कि उसका छोटा भाई 23 वर्षीय अमित राय बीती नौ अप्रैल को देवनगर निवासी स्थानीय ठेकेदार के साथ हैदराबाद काम करने गया था। अमित वहां अन्य युवकों के साथ एक कंपनी में चिमनी बनाने का काम करने लगा। बुधवार दोपहर अमित और अन्य दो युवक लिफ्ट से चिमनी बनाने का सामान ऊपर ले जाने लगे। इसी दौरान लिफ्ट का बूम टेढ़ा होने से तीनों करीब 45 फीट की ऊंचाई से नीचे गिर गए। गंभीर रूप से घायल तीनों को निकट के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अमित दो भाइयों में छोटा था। अन्य दो मृतकों में एक पीलीभीत जनपद के नौलडांगा गांव और दूसरा लखीमपुर खीरी जिले के मियांपुर गांव का बताया जा रहा है। नरेश ने बताया कि शव के शुक्रवार देर रात यहां पहुंचने की संभावना है। युवक की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रांजिट कैंप में युवक की संदिग्ध हालात में मौत
Next: शराब की दुकान न खुलने के आश्वासन पर धरना समाप्त

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.