


अल्मोड़ा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संगठनात्मक विस्तार के तहत बग्वालीपोखर में आयोजित विभागीय बैठक में बजरंग दल की नई जिला टोली के दायित्वों की घोषणा की गई। जिला अध्यक्ष डॉ. गोविंद सिंह रावत की संस्तुति पर बलवंत सिंह बिष्ट को जिला गौरक्षा प्रमुख, इंदर पालीवाल को जिला सह गौरक्षा प्रमुख, शुभम को जिला सुरक्षा प्रमुख और सौरभ बिष्ट को जिला सह सुरक्षा प्रमुख का दायित्व सौंपा गया। बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं को संगठन से जोड़ने तथा सेवा, सुरक्षा, संस्कार और धर्म रक्षा से जुड़े कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई। वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नवीन दायित्वधारियों का मार्गदर्शन करते हुए संगठन के उद्देश्यों के प्रति निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर केंद्रीय सह मंत्री हरिशंकर, प्रांत संगठन मंत्री अजय, प्रांत संयोजक पूरन जोशी और प्रांत उपाध्यक्ष एवं विभाग पालक समर पाल सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नई जिला टोली की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।





