Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सेमीफाइनल में पहुंची बिड़ला, डीएवी, डीबीएस व पौड़ी की टीमें
  • पौड़ी

सेमीफाइनल में पहुंची बिड़ला, डीएवी, डीबीएस व पौड़ी की टीमें

RNS INDIA NEWS 21/11/2022
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विवि की अन्तर महाविद्यालयी महिला वॉलीबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। प्रतियोगिता का शुभारंभ विवि के प्राशासनिक मैदान में बतौर मुख्य अतिथि विवि की कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल ने किया। इस मौके पर कुलपति ने प्रतिभागी छात्रों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने प्रतिभागियों को खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता का उद्‌घाटन मैच बिड़ला परिसर श्रीनगर एवं एमकेपी देहरादून के बीच खेला गया। जिसमें बिड़ला परिसर ने सीधे सेटों में 25-9 तथा 25-11 से जीत दर्ज की। प्रतियोगिता में कुल 7 टीमों की ओर से प्रतिभाग किया जा रहा है। दो दिन तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में पहले दिन कुल 5 मैच खेले गये। जिसमें डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून, बिड़ला परिसर श्रीनगर, डीबीएस देहरादून तथा बीजीआर पौडी की टीमों ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। मौके पर अति विशिष्ट अतिथि प्रति कुलपति प्रो. आरसी भट्ट, विशिष्ट अतिथि कुलसचिव, डा. एके खंडूड़ी, कार्यक्रम अध्यक्ष डीएसडब्लू प्रो. एमएस नेगी, मुख्य नियन्ता प्रो.बीपी नैथानी, खेल निदेशक एसएस बिष्ट, पर्यवेक्षक, प्रो. राजपाल नेगी, चयनकर्ता शिव रतन सिंह रावत, आयोजक सचिव बन्दना डोभाल, क्रीडा सचिव डा. हीरा लाल यादव, प्रो. किरण डंगवाल, डॉ. मुकुल पंत, डा. गुरदीप सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष गौरव मोहन नेगी, उपाध्यक्ष रोबिन, सचिव सम्राट राणा, सह सचिव, रंजना, कोषाध्यक्ष, योगेश विष्ट, छात्रा प्रतिनिधि मोनिका, यू.आर. अमन पंवार, रोहित ममगाई, विनोद आर्या, मनोज रावत, रमेश रावत, मोहित सिंह विष्ट, विनोद सेमवाल, सुदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्राथमिक विद्यालय देवप्रयाग में कम्प्यूटर कक्ष का लोकार्पण
Next: शोभायात्रा में अनियंत्रित ट्रक के घुसने से 15 लोगों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.