Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • छात्र की मौत पर बिफरे क्षेत्रवासी, पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
  • पौड़ी

छात्र की मौत पर बिफरे क्षेत्रवासी, पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 12/05/2026
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं में अध्ययनरत छात्र की मौत के मामले में लालपुर, ध्रुवपुर व सिमलचौड़ के क्षेत्रवासी भड़क गए। मंगलवार को क्षेत्रवासियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षेत्र में बढ़ते नशे व मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने की मांग की। उन्होंने इस संबंध में एसडीएम संदीप कुमार को ज्ञापन सौंपा है। इसके बाद प्रदर्शनकारी थाने पहुंचे और वहां भी पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मंगलवार को लालपुर, ध्रुवपुर व सिमलचौड़ के क्षेत्रवासी मालवीय उद्यान में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए तहसील तक जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि उनका क्षेत्र जंगल से सटा है। दिनभर यहां नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। नशेड़ियों के कारण महिलाएं चारापत्ती लेने तक नहीं जा पा रही हैं। क्षेत्र के अन्य जगहों में भी गली मोहल्लों में खुलेआम अवैध रूप से शराब, स्मैक, चरस, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों की बिक्री हो रही है जिससे नगर के युवा विशेषकर छात्र नशे की गिरफ्त में आ रहे हैं। इसके कारण जहां सामाजिक माहौल दूषित हो रहा है वहीं असामाजिक गतिविधियां एवं अपराधों का ग्राफ भी बढ़ रहा है। इस संबंध में पूर्व में भी पुलिस प्रशासन को ज्ञापन सौंपे गए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। नशे के कारण ही क्षेत्र के एक छात्र की असमय मौत हो गई है। उन्होंने शराब व मादक पदार्थों की अवैध बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने, नियमित अभियान चला दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम संदीप कुमार ने प्रदर्शनकारियों को भरोसा दिया कि वह पुलिस प्रशासन से वार्ता कर नशे के खिलाफ अभियान चलाएंगे। प्रदर्शनकारियों में पार्षद मनोज शाह, नेत्रमोहन असवाल, मृतक छात्र की मां श्रुता देवी, बुआ शोभा देवी, सोनिया असवाल, विनोद गुसाईं, निशी नेगी, सुबोध जदली, राम प्रकाश कौशिक, पारस नेगी, सुधा नेगी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंजीनियरिंग कॉलेज में छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से किया जागरूक
Next: उत्तराखंड में दालचीनी और मोरिंगा उत्पादन को बढ़ावा देने की तैयारी

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.