Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • मेडिकल स्टोरों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का छापा, एक लाइसेंस निलंबन की संस्तुति
  • अल्मोड़ा

मेडिकल स्टोरों पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन का छापा, एक लाइसेंस निलंबन की संस्तुति

RNS INDIA NEWS 14/05/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) की टीम ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मेडिकल स्टोरों और औषधि प्रतिष्ठानों का विशेष निरीक्षण अभियान चलाया। निरीक्षण के दौरान नियमों के उल्लंघन मिलने पर विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

औषधि निरीक्षक पूजा जोशी ने बताया कि बसोली, ताकुला समेत विभिन्न क्षेत्रों में संचालित औषधि प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान फर्मों के अभिलेख, औषधियों के भंडारण की व्यवस्था, क्रय-विक्रय विवरण, लाइसेंस संबंधी दस्तावेज और दवाइयों की गुणवत्ता मानकों की गहन जांच की गई।

निरीक्षण के दौरान कुछ प्रतिष्ठानों में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन पाए जाने पर विभाग की ओर से आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई। जनस्वास्थ्य को देखते हुए एक फर्म के औषधि लाइसेंस को निलंबित किए जाने की संस्तुति की गई है, जबकि दो फर्मों की बिक्री और खरीद गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोक दिया गया है।

एफडीए टीम ने संदेहास्पद गुणवत्ता वाली दवाइयों के दो नमूने भी जांच के लिए संग्रहित किए हैं, जिन्हें परीक्षण एवं विश्लेषण के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विभाग ने सभी औषधि विक्रेताओं को दवाइयों के भंडारण, विक्रय और अभिलेखों के रखरखाव में निर्धारित नियमों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि जनस्वास्थ्य से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने 307 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र
Next: उत्तराखण्ड के प्रत्येक विकासखण्ड में विकसित होंगे आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.