Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • सीजनल कर्मियों का लंबित वेतन दिलाने की मांग
  • पौड़ी

सीजनल कर्मियों का लंबित वेतन दिलाने की मांग

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

कोटद्वार(आरएनएस)। उत्तराखंड वन विकास निगम कर्मचारी संगठन गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न प्रभागों के पदाधिकारियों ने क्षेत्रीय प्रबंधक हरीशपाल सिंह से मुलाकात की। मौके पर कर्मचारियों की समस्याओं के बारे में बताते हुए मांगपत्र भी सौंपा। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत एवं संरक्षक जेपी बहुखंडी की अगुवाई में संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल क्षेत्रीय प्रबंधक से मिला। इस मौके पर गढ़वाल क्षेत्र की विभिन्न प्रभागों एवं कार्मिकों से संबंधित मांगों एवं समस्याओं से अवगत कराया। संगठन ने सीजनल कार्मिकों के लंबित वेतन दिलाने, जंगलों में छपान किए गए प्रकाष्ठ (सूखी लकड़ी) को निगम को आवंटित करने, डिपो में समुचित लकड़ी उपलब्ध कराने, खनन गेटों में कार्मिकों की सुरक्षात्मक दृष्टि से आवासीय अस्थायी हटमेंट बनाने, कर्मचारियों की कमी पूरी करने संबंधी समस्याएं बताईं। संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत ने बताया कि प्रतिवर्ष कार्मिकों की सेवानिवृत्ति होने के कारण कार्मिकों की कमी हो गई है। जिसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के आधार पर संविदा माध्यम से कार्मिकों को नियुक्त किया जाना जरूरी है। कहा कि सीजनल कार्मिकों के वर्ष 2023-24 का वेतन भी अभी तक नहीं दिया जा सका है। संरक्षक जेपी बहुखंडी ने कहा कि अधिकारी एवं कार्मिकों के माध्यम से परस्पर संवाद बना रहना चाहिए। यदि किसी भी प्रकार से कार्मिकों का शोषण किया जाएगा तो संगठन इसका पुरजोर विरोध प्रकट करेगा। क्षेत्रीय प्रबंधक की ओर से उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संघ के कोटद्वार के प्रभागीय अध्यक्ष मुकेश बड़थ्वाल, पौड़ी प्रभाग के अध्यक्ष वेगराज, हरिद्वार प्रभाग अध्यक्ष पूरण सिंह राठौर, प्रियांक जखमोला, आनन्दमणी मैठाणी, चन्द्रपाल सिंह, जीवन सिंह, सतपाल, हरपाल, हरीश नौडियाल मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बदरीनाथ धाम में ली पुरोहितों-श्रद्धालुओं ने ली शपथ
Next: अल्मोड़ा स्टेडियम में हुए कार्यों की जांच की खेल मंत्री से की मांग

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल से खराब पड़ी लिथोट्रिप्सी मशीन पर मानवाधिकार आयोग सख्त

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सार्वजनिक स्थानों पर अब आसानी से उपलब्ध होंगे सैनिटरी पैड

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.