Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा स्टेडियम में हुए कार्यों की जांच की खेल मंत्री से की मांग
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा स्टेडियम में हुए कार्यों की जांच की खेल मंत्री से की मांग

RNS INDIA NEWS 01/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा(आरएनएस)। नगर के हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम में सुधारीकरण कार्यों के दौरान अनियमितता का आरोप लगाते हुए खेलप्रेमियों ने खेल मंत्री रेखा आर्या को ज्ञापन सौंपकर जाँच की माँग की है। ज्ञापन के माध्यम से कहा है कि उत्तराखंड सरकार और खेल मंत्री द्वारा अल्मोड़ा स्टेडियम के लिए 4.29 करोड़ का बजट आवंटित कर इसे विकसित करने हेतु दिया, लेकिन स्टेडियम में हुए कार्यों से ऐसा लगता है कि इस बजट का सदुपयोग नहीं हुआ है। खेल मैदान में लगी घास, मैदान के समतलीकरण को देखते हुए लग रहा है कि इसमें भारी अनियमितता हुई है। 23 जुलाई को उद्घाटन होने के बाद केवल एक महीने में इसकी दीवारों का रंग निकलने लगा है, दर्शक दीर्घा निर्माण में भी गड़बड़ी दिख रही है, वहीं क्रिकेट के लिए बनी पिच भी अनियमितता का शिकार हुई है। ज्ञापन में कहा गया है कि पैसों की बंदरबाट हुई है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों में भारी रोष है। ज्ञापन के माध्यम से खेल मंत्री से प्रकरण का संज्ञान लेते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में विनीत बिष्ट, भैरव गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, मुकेश लटवाल, पंकज बिष्ट, निखिलेश बिष्ट, चंदन लटवाल, रोहित साह, विजय चौहान, यश साह आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीजनल कर्मियों का लंबित वेतन दिलाने की मांग
Next: चार ठेकेदारों पर 20 हजार रुपए की चालानी कार्यवाही

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.