Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
  • पिथौरागढ़

स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत संस्कृति विभाग के सहयोग से स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानी स्थल जाख का भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों ने सेनानियों को याद करते हुए देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। साथ ही अपने गीतों के माध्यम से लोगों को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
मंगलवार को जीआईसी शैलकुमारी के छात्र-छात्राओं ने जाख स्थित स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्थल का भ्रमण किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक चंद्रा पंत ने मौके पर पहुंचकर स्वतंत्रता के नायकों को याद किया। दुग्ध संघ अध्यक्ष विनोद भट्ट व मोहन भट्ट विशिष्ट अतिथि रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने एक से बढ़कर एक देश भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। विधायक चंद्रा पंत ने छात्रों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराया। आज हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र गिरी ने किया। इस मौके पर डॉ. चंद्र सिंह चौहान, संस्कृति विभाग के आनंद सिंह धर्मसक्तू, अनिल कापड़ी, कवींद्र मेहता, जगत सिंह मेहरा, राम सिंह मेहता, अर्जुन सिंह रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं भारतीय महिलाएं : जेपी नड्डा
Next: भव्य रूप में मनाया जाएगा गुंजी शिवोत्सव, पवनदीप बिखेरेंगे रौनक

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नशामुक्ति केंद्र की स्थापना प्रक्रिया को जल्द करें पूरा

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.