Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • भव्य रूप में मनाया जाएगा गुंजी शिवोत्सव, पवनदीप बिखेरेंगे रौनक
  • पिथौरागढ़

भव्य रूप में मनाया जाएगा गुंजी शिवोत्सव, पवनदीप बिखेरेंगे रौनक

RNS INDIA NEWS 28/09/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। गुंजी में 18 अक्तूबर से होने वाले शिवोत्सव में लोग इंडियन आइडल पवनदीप राजन को सुन सकते हैं। शिवोत्सव की तैयारियों को हुई बैठक में पवनदीप को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा इस धार्मिक आयोजन के बीच लोग बर्ड वाचिंग, माउंटेन बाईकिंग, पर्वतारोहण सहित अन्य साहसिक खेलों का भी आनंद ले सकेंगे।
मंगलवार को गुंजी में आयोजित शिवोत्सव की तैयारियों को लेकर जिला सभागार में डीएम आशीष चौहान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में शामिल जनप्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारी व विभिन्न संस्थाओं ने तैयारियों को लेकर चर्चा की। डीएम ने संबंधित विभागों को सुरक्षा, चिकित्सा, प्रकाश, आवास व भोजन व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान स्थानीय खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबॉल प्रतियोगिता के साथ ही साहसिक खेल, बर्ड वाचिंग, ट्रेंकिंग, हॉट एयर बैलुनिंग, माउंटेन बाइकिंग, मोटर बाइकिंग, रिवर राफ्टिंग सहित विभिन्न कार्यक्रम कराने का निर्णय लिया गया। डीएम ने इसके लिए पर्यटन अधिकारी के नेतृत्व में गठित रैकी दल को स्थलीय निरीक्षण करने के निर्देश दिए। शिवोत्सव में रं कल्याण, व्यास, चौदास व दारमा घाटी के स्थानीय सांस्कृतिक दलों के साथ ही इंडियन आईडल चंपावत के पवनदीप राजन को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया। डीएम चौहान ने कहा शिवोत्सव को भव्य रूप में मनाया जाएगा। इसके लिए सेना व आईटीबीपी की मदद भी ली जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्कूली बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों को दी श्रद्धांजलि
Next: भालू के पित्त के साथ तस्कर गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.