Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह कानून को चुनौती देने वाली याचिका खारिज
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह कानून को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका को खारिज कर दिया जिसमें आईपीसी की धारा-124 ए यानी राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती दी गई थी। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एसए बोबडे की अगुवाई वाली बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता प्रभावित पक्षकार नहीं हैं और न ही राजद्रोह कानून को चुनौती देने के लिए उनका कोई मामला बनता है। सुप्रीम कोर्ट ने उक्त टिप्पणी के साथ अर्जी खारिज कर दी।
सुप्रीम कोर्ट में एडवोकेट आदित्य रंजन, वरुण ठाकुर और एक अन्य ने अर्जी दाखिल कर कहा था कि राजद्रोह कानून औपनिवेशिक काल का कानून है और ब्रिटिश ने भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के खिलाफ इस्तेमाल के लिए ये कानून बनाया था। महात्मा गांधी और बाल गंगाधर तिलक के खिलाफ इसका इस्तेमाल किया गया था। अब इस कानून का इस्तेमाल विचार अभिव्यक्ति के अधिकार को कुचलने के लिए किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी में कहा गया था कि आईपीसी की धारा-124 ए के दुरुपयोग का मामला बढ़ा है। संवैधानिक लोकतंत्र और लोगों को मिले मौलिक अधिकार पर उसका डरावना प्रभाव पड़ रहा है। कानून का गलत तरीके से दुरुपयोग किया जा रहा है। जर्नलिस्टों, महिलाओं, बच्चों और स्टूडेंट्स के खिलाफ इस कानून का इस्तेमाल हो रहा है और सुप्रीम कोर्ट द्वारा इस कानून हुई व्याख्या की ये अवहेलना है।
ब्रिटिश काल का औपनिवेशिक कानून
देश में लोकतांत्रिक सिद्धांत का विकास हो रहा है और धारा-124ए औपनिवेशिक काल की निशानी के तौर पर अभी भी बरकरार है। आईपीसी की धारा-124 ए (राजद्रोह) ब्रिटिश काल का औपनिवेशिक कानून है। ये कानून ब्रिटिश राज के खिलाफ आवाज को कुचलने के लिए था जिसे लोकतंत्र में जारी रखने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। ये कानून अब अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंट रहा है। जो सरकार में है अगर कोई उसकी नीति के विपरीत अभिव्यक्ति करता है तो 124 ए का प्रावधान उसकी अभिव्यक्ति का गला घोंट रहा है और इस तरह से जीवन और लिबर्टी के अधिकार को खतरा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वर्ष 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा भारत : आईईए
Next: क्रिप्टोकरेंसी पर सरकार जल्द लाएगी विधेयक, मौजूदा कानून नहीं हैं पर्याप्त: अनुराग ठाकुर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.