Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वर्ष 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा भारत : आईईए
  • राष्ट्रीय

वर्ष 2030 तक दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा भारत : आईईए

RNS INDIA NEWS 10/02/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। अंतरराष्ट्रीय ऊर्जा एजेंसी (आईईए) ने भारतीय बाजार को लेकर बड़ी बात कही है। आईईए ने कहा है कि भारत 2030 तक यूरोपीय संघ को पीछे छोडक़र दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा ऊर्जा उपभोक्ता बन जाएगा। आईईए ने यह भी कहा है कि अगले दो दशक तक ऊर्जा की मांग में होने वाली बढ़त में भारत की सबसे बड़ी हिस्सेदारी होगी।
आईएए ने भारत ऊर्जा परिदृश्य 2021 में कहा कि 2040 तक प्राथमिक ऊर्जा खपत बढक़र लगभग 112.3 करोड़ टन तेल के बराबर हो जाएगी, जो मौजूदा स्तर के मुकाबले दोगुना है। इस समय तक जीडीपी के 8,600 अरब डॉलर होने का अनुमान है। इस समय चीन, संयुक्त राज्य अमेरिका और यूरोपीय संघ के बाद भारत चौथा सबसे बड़ा वैश्विक ऊर्जा उपभोक्ता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वर्ष 2040 तक भारत की जीडीपी में होने वाली वृद्धि जापान की अर्थव्यवस्था के बराबर होगी और भारत इस लिहाज से साल 2030 तक यूरोपीय संघ को पीछे छोडक़र तीसरे स्थान पर आ जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक 2019 से 2040 तक वैश्विक ऊर्जा मांग में बढ़ोतरी का लगभग एक चौथाई हिस्सा भारत से आएगा, जो किसी भी दूसरे देश के मुकाबले अधिक है।
भारत की बढ़ती ऊर्जा जरूरतों को जीवाश्म ईंधन के आयात पर अधिक निर्भर बनाना होगा क्योंकि पेट्रोलियम अन्वेषण और उत्पादन और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की नीतियों के बावजूद इसका घरेलू तेल और गैस उत्पादन वर्षों से स्थिर है। गौरतलब है कि इससे पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की एक रिपोर्ट में भी कहा गया है कि भारत 2030 तक संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन के बाद दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार बनने के लिए तैयार है। इस रिपोर्ट को फ्यूचर ऑफ कंजम्पशन इन फास्ट-ग्रोथ कंज्यूमर मार्केट- इंडिया नाम दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, साल 2030 तक भारत में उपभोक्ता खर्च 1.5 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर से बढक़र छह ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 10 फरवरी
Next: सुप्रीम कोर्ट में राजद्रोह कानून को चुनौती देने वाली याचिका खारिज

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.