Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रहा केंद्र : कांग्रेस
  • राष्ट्रीय

सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रहा केंद्र : कांग्रेस

RNS INDIA NEWS 13/06/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। कांग्रेस ने रविवार को केंद्र पर तीखा हमला करते हुए आरोप लगाया कि सरकार की विफलताओं को छिपाने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का इस्तेमाल किया जा रहा है।
कांग्रेस ने कहा, जब देश का केयरटेकर हमारी सीमाओं की अखंडता की रक्षा करने के अपने कर्तव्य में विफल रहा, तो उसने अपनी विफलताओं को छुपाने के लिए ईडी को भेजा। लेकिन हम अपने देश की सुरक्षा को खतरे में नहीं पडऩे देंगे।
पार्टी ने कहा, भारत भाजपा द्वारा भडक़ाई गई नफरत के खिलाफ आवाज उठा रहा है। अब ईडी इस आवाज को दबाने आई है। लेकिन नफरत के खिलाफ हमारी आवाज को दबाया नहीं जा सकता। लड़ाई जारी है।
नेशनल हेराल्ड मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सोमवार को और सोनिया गांधी को 23 जून को तलब किया है। कांग्रेस ने ईडी को राजनीतिक और कानूनी तौर पर भी टक्कर देने का फैसला किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता सोमवार को राहुल गांधी के साथ ईडी कार्यालय जाएंगे।

यह निर्णय राज्य प्रभारियों, महासचिवों और प्रदेश अध्यक्षों की गुरुवार को हुई बैठक में लिया गया, जिन्हें जन जागरण अभियान के दूसरे चरण की तैयारी के लिए बुलाया गया, जो महंगाई के खिलाफ एक आंदोलन कार्यक्रम है।
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को गुरुवार को ईडी के सामने पेश होना था, लेकिन कोविड से संक्रमित होने के कारण उन्होंने और समय मांगा और ईडी ने उन्हें अब 23 जून को बुलाया है।
नेशनल हेराल्ड फंड में कथित रूप से हेराफेरी करने के आरोप में गांधी परिवार सहित विभिन्न कांग्रेस नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भोपाल में महिला के चेहरे पर ब्लेड मारने से 118 टांके लगे
Next: नर्सेज भर्ती वर्षवार शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.