Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भोपाल में महिला के चेहरे पर ब्लेड मारने से 118 टांके लगे
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

भोपाल में महिला के चेहरे पर ब्लेड मारने से 118 टांके लगे

RNS INDIA NEWS 13/06/2022
rns featured image new

शिवराज ने अफसरों केा तलब किया

भोपाल (आरएनएस)। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर ब्लेड मार दिया। ब्लेड का घाव इतना गहरा और बड़ा था कि 118 टांके लगाना पड़े। इस मामले के सामने आने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बड़े अफसरों को तलब किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, टी टी नगर थाना क्षेत्र में एक महिला ने युवकों द्वारा सीटी बजाने और फब्तियां कसने का विरोध किया तो मनचलों ने उसके चहेरे पर ब्लेड से वार कर दिया। ब्लेड के हमले से महिला का चेहरा माथे से लेकर कान तक लहूलुहान हो गया। महिला को कुल 118 टांके लगे है। यह घटना नौ जून की रात की है।

महिला का नाम सीमा सोलंकी है। उसने बताया है कि वह एक चिकित्सक के यहां काम करती है। नौ जून की रात को वह अपने पति के साथ घर वापस जा रही थी, तभी एक स्थान पर पानी की बोतल लेने पति रुका और वह मोटर साइकिल के पास ही खड़ी रही तभी तीन युवक ऑटो से आए और सीटी बजाते हुए भद्दी गालियां देने लगे। उसे गुस्सा आया तो उन युवकों को तमाचा मार दिया। भीड़ जमा हुई तो तीनों युवक भाग गए। उसके बाद वह पति के साथ मोटर साइकिल से जा रही थी, तभी तीनों युवक पीछे से आए और ब्लेड से हमला कर दिया। इस हमले में वह पूरी तरह खून से नहा गई और लथपथ होकर बेसुध हो गई।
इस मामले के तूल पकडऩे पर मुख्यमंत्री चौहान ने पुलिस कमिश्नर, संभागायुक्त सहित अन्य अधिकारियों केा तलब किया है। इन अफसरों के साथ चौहान ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की और सख्त निर्देश भी दिए।मुख्यमंत्री ने महिला के घर जाकर उसका हल जाना।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केरल में स्क्रब टाइफस से दूसरी मौत
Next: सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए ईडी का इस्तेमाल कर रहा केंद्र : कांग्रेस

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.