Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार के तीन साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड में 23 को राज्य स्तरीय आयोजन
  • देहरादून

सरकार के तीन साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड में 23 को राज्य स्तरीय आयोजन

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।   राज्य सरकार के तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में आगामी 23 मार्च को परेड ग्राउंड में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गुरुवार को कैंप कार्यालय में श्री देवसुमन नगर मंडल और शहीद दुर्गा मल्ल मंडल के पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में कार्यक्रम को सफल बनाने और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को लाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम राज्य सरकार की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने का सुनहरा अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता जनसंपर्क बढ़ाएं और लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें। इसके साथ ही, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में 29 मार्च को सर्वे स्टेडियम, हाथीबड़कला में विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा एक बहुउद्देशीय शिविर लगाया जाएगा। इस शिविर में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आम जनता को योजनाओं का लाभ भी उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री गणेश जोशी ने अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर में शामिल होने की अपील की ताकि वे सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ उठा सकें। इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, भाजयुमो राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, आरएस परिहार, महानगर महामंत्री सुरेंद्र राणा, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, बबीता सहोत्रा, प्रभा शाह, दिनेश प्रधान आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हनोल मास्टर प्लान के लिए डीएम ने जनता से मांगे सुझाव
Next: चारधाम यात्रा: पहले दिन 1.45 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.