Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हनोल मास्टर प्लान के लिए डीएम ने जनता से मांगे सुझाव
  • देहरादून

हनोल मास्टर प्लान के लिए डीएम ने जनता से मांगे सुझाव

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।   डीएम सविन बसंल ने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा निर्देश और स्थानीय लोगों के सुझाव को समावेशित कर धार्मिक और पर्यटन क्षेत्र हनोल का टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का अंतिम खाका तैयार किया जाएगा। बुधवार को हनोल में रात्रि प्रवास कर मंदिर परिसर में तीर्थ पुरोहितों, हक हकूकधारियों एवं स्थानीय लोगों के साथ महत्वपूर्ण बैठक के बाद उन्होंने यह बात कही। इस दौरान डीएम ने हनोल के लिए प्रस्तावित मास्टर प्लान को सबके साथ साझा किया। सभी पहलुओं पर गंभीरता से विचार विमर्श और चर्चा करते हुए स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझाव भी लिए। डीएम सविन बंसल ने कहा कि धार्मिक और पर्यटन स्थल हनोल के सम्पूर्ण एवं बहुआयामी विकास के लिए आईएनआई डिजाइन कंपनी के माध्यम से टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान तैयार कराया जा रहा है। हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान से धार्मिक यात्रियों और पर्यटकों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी। हनोल आने जाने वाली सभी सहायक सड़क मार्गों का चौड़ीकरण एवं विस्तारीकरण किया जाएगा। टौंस नदी किनारे घाट तक एप्रोच रोड बनाई जाएगी। हनोल क्षेत्र को होम स्टे योजना से आच्छादित किया जाएगा। हनोल क्षेत्र से जाने वाले केदार कांठा एवं अन्य ट्रैक मार्गों को भी प्राकृतिक रूप से विकसित किया जाएगा। जिससे तीर्थाटन और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के और अधिक अवसर मिलेंगे और उनकी आय बढ़ेगी। उन्होंने स्थानीय लोगों को होम स्टे पंजीकरण कराने के लिए भी प्रोत्साहित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि मास्टर प्लान से प्रभावित परिवार और अधिग्रहित भूमि का नियमानुसार उचित मुआवजा आवंटित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने आईएनआई डिजाइन कंपनी से आए कंसलटेंट को हनोल क्षेत्र में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या, भविष्य की जरूरतों और स्थानीय लोगों के बहुमूल्य सुझावों को समावेशित करते हुए हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान शीघ्र तैयार करने के निर्देश भी दिए। आईएनआई डिजाइन कंसलटेंट ने हनोल टूरिस्ट डेस्टिनेशन प्लान का विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु महासू महाराज मंदिर परिसर में अराइवल प्लाजा, पुरोहित आवास, मंदिर सौंदर्यीकरण, क्यू मैनेजमेंट, पार्किंग, एप्रोच मार्ग, धर्मशाला, पब्लिक यूटिलिटी कॉम्पलेक्स, रेन सेल्टर, आस्था पथ निर्माण आदि कार्य प्लान में शामिल किए गए है। मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अध्यक्ष मंदिर समिति एसडीएम योगेश मेहरा, देवता के वजीर दीवान सिंह राणा, पुजारी हरीशचंद्र नौटियाल, शांतिराम डोभाल, मोहनलाल सेमवाल, गोरखनाथ राजगुरु, जय किशन, महेश रावत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला
Next: सरकार के तीन साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड में 23 को राज्य स्तरीय आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.