Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चारधाम यात्रा: पहले दिन 1.45 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

चारधाम यात्रा: पहले दिन 1.45 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए

RNS INDIA NEWS 20/03/2025
Char-Dham-image_11zon

देहरादून(आरएनएस)।   चार धाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.45 लाख श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। सबसे अधिक केदारनाथ धाम के लिए 47426 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराए। बदरीनाथ धाम के लिए 43471 पंजीकरण हुए। वेब पोर्टल से 142587 और मोबाइल एप के जरिए 2916 श्रद्धालुओं के पंजीकरण हुए।
केदारनाथ, बदरीनाथ के अलावा गंगोत्री धाम के लिए 27098 श्रद्धालुओं ने पहले दिन पंजीकरण कराए। यमुनोत्री धाम के लिए 26471 पंजीकरण हुए। हेमकुंड साहिब के लिए 1037 श्रद्धालुओं ने ही पंजीकरण कराया। पहले दिन गुरुवार शाम चार बजे तक 145503 हुए पंजीकरण से उम्मीद यही जताई जा रही है कि इस बार चार धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या का एक नया रिकॉर्ड बनेगा। पिछले साल सभी धामों में 48 लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंचे थे।

श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग ने जारी की सलाह
चार धाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पर्यटन विभाग ने सलाह जारी की है। साफ किया कि यात्रा से पूर्व आधार प्रमाणित पंजीकरण अनिवार्य है। रजिस्ट्रेशन में सही मोबाईल नम्बर दर्ज कराया जाए। धामों पर दर्शन को टोकन जरूर प्राप्त किए जाएं। यात्रा के दौरान अपने साथ पर्याप्त ऊनी कपड़े, छतरी, रेनकोट को जरूर रखा जाए। पंजीकरण प्रक्रिया के दौरान सटीक स्वास्थ्य जानकारी प्रदान की जाए। वरिष्ठ नागरिक यात्रा से पहले अपने स्वास्थ्य की जांच करवाएं। दवाई लेने वाले श्रद्धालु प्रचुर मात्रा में अपने साथ दवाई का स्टॉक रखें। यात्रा मार्ग पर विभिन्न पड़ावों पर विश्राम करते हुए ही यात्रा पर आगे बढ़ें। ताकि जलवायु अनुकूल हो सके। अस्वस्थ महसूस करने पर आगे यात्रा को न करें। यात्रा मार्गों को साफ सुथरा रखने को गंदगी न फैलाई जाए। धामों को साफ रखने में सहयोग किया जाए। वाहनों की गति को नियंत्रित रखते हुए वाहनों को सही स्थानों पर ही पार्क किया जाए।

बिचौलियों से दूरी बनाते हुए ठगी से बचा जाए
पर्यटन विभाग ने हेलीकॉप्टर टिकट प्रदान करने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचने की सलाह दी। कहा कि सिर्फ अधिकृत वेबसाइट heliyatra.irctc.co.in से टिकट बुक किए जाएं। इसके साथ ही धामों पर दर्शन कराने का दावा करने वाले अनाधिकृत व्यक्तियों से बचा जाए।

यहां करें पंजीकरण
वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in पर पंजीकरण कराया जा सकेगा। इसके साथ ही मोबाइल touristcareuttarakhand पर भी पंजीकरण कराया जा सकेगा। हेलीकॉप्टर यात्रा के लिए हेली टिकट heliyatra.irctc.co.in से बुक किए जा सकेंगे। किसी भी समस्या के लिए टोल फ्री नंबर 0135-1364 पर श्रद्धालु 24 घंटे संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही टेलीफोन नंबर 0135-2559898 और 0135-2552627 पर भी संपर्क कर सकेंगे।

धामों के कपाट खुलने की तारीख
यमुनोत्री और गंगोत्री धाम के कपाट 30 अप्रैल, केदारनाथ धाम के कपाट दो मई और बदरीनाथ धाम के कपाट चार मई को खुलेंगे। श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 25 मई को खुलेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार के तीन साल पूरे होने पर परेड ग्राउंड में 23 को राज्य स्तरीय आयोजन
Next: जानलेवा हमले में 17 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.