Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • संत के तीन लाख और स्कूटी लेकर नौकर फरार
  • हरिद्वार

संत के तीन लाख और स्कूटी लेकर नौकर फरार

RNS INDIA NEWS 11/06/2021
rns featured image new

हरिद्वार। शहर कोतवाली क्षेत्र के भूपतवाला मुखिया गली स्थित आश्रम में काम करने वाला नौकर संत के तीन लाख रुपये और स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। नौकर मूलरूप से नेपाल का रहने वाला है। जिसका पासपोर्ट पुलिस को मिला है।
कोतवाली प्रभारी राजेश साह के मुताबिक मुखिया गली भूपतवाला तुलसी दास धाम आश्रम निवासी संत तुलसी दास शिष्य रामज्ञान दास ने शिकायत कर बताया कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। जिस कारण उन्होंने कामकाज के लिए बीते 24 अप्रैल को एक युवक विश्वेश्वर पांड्या पुत्र तोलाकांत पांड्या को रखा था, जो मूलरूप से नेपाल का निवासी है। आरोप है कि 3 मई को संत पास के ही पंजाब नेशनल बैंक से 3 लाख रुपये निकालकर लाए थे। रुपये निकालने नौकर विश्वेश्वर भी साथ गया था। संत ने रुपये कमरे में रख दिए और किसी काम से रसोई में गया। आरोप है कि तभी विश्वेश्वर बाजार जाने की बात कहकर आश्रम से चला गया। जब संत कमरे में पहुंचे तो देखा कि नगदी गायब है। आरोप है कि नौकर विश्वेश्वर तीन लाख रुपये और स्कूटी लेकर फरार हो गया। एक बार संत की मोबाइल पर नौकर से बातचीत भी हुई। जिसमें उसने कहा था कि वह वापस आ जाएगा, लेकिन नौकर वापस नहीं आया। बाद संत ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि आरोपी नौकर की तलाश की जा रही है। संत ने नौकर का पासपोर्ट भी पुलिस को दिया है। जिसमें नेपाल का पता लिखा हुआ है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपाल महाराज ने किया चीला में राजाजी रॉयल रेस्टोरेंट का लोकार्पण
Next: रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद का धरना दूसरे दिन भी जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.