Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संक्रमित की सूचना न देने पर लाल पैथ लैब के 3 कलेक्शन सेंटरों का रजिस्ट्रेशन निरस्त
  • ऊधम सिंह नगर

संक्रमित की सूचना न देने पर लाल पैथ लैब के 3 कलेक्शन सेंटरों का रजिस्ट्रेशन निरस्त

RNS INDIA NEWS 29/11/2021
rns featured image new

रुद्रपुर। कोरोना संक्रमित की सूचना जिला स्वास्थ्य विभाग को नहीं देना एक लैब को भारी पड़ गया। विभाग ने लैब के रुद्रपुर स्थित तीन कलेक्शन सेंटरों के पंजीकरण तत्काल रद्द कर दिये। तीनों कलेक्शन सेंटरों को नोटिस भेज जवाब भी मांगा गया है। जवाब नहीं मिलने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा।
जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोनाकाल में निजी लैबों को भी सैंपलिंग और जांच के अधिकार दिये गये थे। रुद्रपुर में डॉ. लाल पैथ लैब अपने तीन कलेक्शन सेंटरों के जरिये यह काम कर रहा है। बताया जा रहा है कि 27 नवंबर यानी शनिवार को लैब के तीनों कलेक्शन सेंटरों में 19 लोगों के सैंपल आरटीपीसीआर जांच के लिये लिये गये। इनमें से किच्छा का एक युवक कोरोना पॉजिटिव निकला। लैब की ओर से इसकी जानकारी जिला स्वास्थ्य विभाग के कंट्रोल रूम या एसीएमओ और कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ. अविनाश खन्ना को को नहीं दी गयी। वहीं, लैब ने अपने ऑनलाइन पोर्टल पर इसकी जानकारी डाली हुयी थी। सोमवार को विभागीय अधिकारियों ने निजी लैबों के आंकड़ों का मिलान किया, तब यह लापरवाही सामने आयी।
एसीएमओ डॉ. खन्ना ने बताया कि लैब के तीनों कलेक्शन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया है। तीनों की लॉगइन आईडी निरस्त करवाये गये हैं। इससे लैब अगली कार्रवाई तक कोई जांच नहीं कर सकेगी। बताया कि अगर लैब की ओर से एक सप्ताह में स्पष्ट जवाब नहीं मिला तो मुकदमा दर्ज कराया जायेगा। डॉ. खन्ना ने बताया कि संक्रमित युवक के परिजनों और उसके संपर्क में आये अन्य लोगों के भी सैंपल लिये जायेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्रामीणों ने की वाहन चालकों की मनमानी पर अंकुश लगाने की मांग
Next: विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 1.22 करोड़ रुपये हड़पे

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.