Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • संगठन मजबूत होगा तो हर चुनाव में मिलेगी जीत : गोदियाल
  • ऊधम सिंह नगर

संगठन मजबूत होगा तो हर चुनाव में मिलेगी जीत : गोदियाल

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  रुद्रपुर में कांग्रेस की आपसी खींचतान और मतभेदों के बीच संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के निजी आवास पहुंचे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इसमें गोदियाल ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है। यदि संगठन मजबूत होगा तो कांग्रेस को हर चुनाव में जीत मिलेगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी चुनावों की तैयारियों में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल ने कहा कि कार्यकर्ता कांग्रेस की नीतियों और पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। साथ ही भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और विकास के नाम पर की जा रही राजनीति को जनता के सामने उजागर करें। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, माफियाराज और नशा कारोबार जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि वर्तमान सरकार में अपराधी और माफिया तत्वों को संरक्षण मिल रहा है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होता है और कांग्रेस में सभी को पूरा सम्मान दिया जाता है। इससे पूर्व, किच्छा पहुंचने पर विधायक तिलकराज बेहड़, उनके परिजनों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण व जयघोष के साथ प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का स्वागत किया। बैठक में मोहन खेड़ा, बीना बेहड़, गौरव बेहड़, पार्षद सौरव बेहड़, ममता हालदार, इंद्रजीत सिंह, संजय जुनेजा, सोफिया नाज, परवेज कुरैशी, सुशील मंडल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस पार्षदों की नाराजगी पर बंद कमरे में की रायशुमारी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ के आवास पर कांग्रेस पार्षदों और मेयर प्रत्याशी के साथ बंद कमरे में बैठक कर संगठनात्मक नाराजगी को गंभीरता से सुना। पार्षदों ने जिला ऊधमसिंह नगर और रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष पद के चुनाव के दौरान पर्यवेक्षकों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं की राय के विपरीत अध्यक्षों के नाम घोषित किए गए, जिससे उनमें गहरा असंतोष है। इसी विरोध में पार्षदों द्वारा सामूहिक त्यागपत्र भी दिया गया था। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी की बातें सुनते हुए वरिष्ठ नेताओं से चर्चा कर समाधान निकालने का आश्वासन दिया और पार्टी हित को सर्वोपरि रखने की अपील की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन की खरीद-फरोख्त पर ग्रामीणों ने लगाए दबाव और मारपीट के आरोप
Next: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अल्मोड़ा की नयना का चयन

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.