Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अल्मोड़ा की नयना का चयन
  • अल्मोड़ा

कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए अल्मोड़ा की नयना का चयन

RNS INDIA NEWS 18/01/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस परेड 2026 के लिए कर्तव्य पथ, नई दिल्ली में एनसीसी कैडेट नयना बिष्ट के चयन की खबर से अल्मोड़ा में खुशी की लहर है। ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीटेक की छात्रा और अल्मोड़ा की मूल निवासी नयना बिष्ट का चयन होने पर कॉलेज परिसर के साथ-साथ जिले में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार नयना बिष्ट ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी, देहरादून में बीटेक की छात्रा हैं और एनसीसी की 11 यूके बटालियन, देहरादून में सीनियर अंडर ऑफिसर के रूप में कार्यरत हैं। बताया गया कि कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास के दम पर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है। उनके चयन पर एनसीसी अधिकारियों, कॉलेज प्रशासन और क्षेत्र के लोगों ने प्रसन्नता जताई है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। नयना बिष्ट ने अपनी सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को दिया है। उनका कहना है कि शिक्षकों का मार्गदर्शन, एनसीसी अधिकारियों के अनुशासनात्मक प्रशिक्षण और परिवार के निरंतर सहयोग से उन्हें यह मुकाम हासिल करने में मदद मिली। नयना बिष्ट के पिता प्रकाश बिष्ट रंगकर्म से जुड़े हैं, जबकि उनकी माता प्रीति बिष्ट कांग्रेस नेत्री हैं। नयना के चयन पर अल्मोड़ा के विभिन्न सामाजिक संगठनों और गणमान्य लोगों ने भी बधाई देते हुए उनके बेहतर भविष्य की कामना की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संगठन मजबूत होगा तो हर चुनाव में मिलेगी जीत : गोदियाल
Next: सोमेश्वर और चितई में जंगल की आग पर समय रहते पाया काबू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.