Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • समझौते के लिए बुलाकर महिला व उसके परिजनों से मारपीट
  • हरिद्वार

समझौते के लिए बुलाकर महिला व उसके परिजनों से मारपीट

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
rns featured image new

पति पर तीन तलाक और ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप

रुडकी। महिला और उसके परिजनों को ससुराल पक्ष ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर-शराबा होने पर कई लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने पूछताछ के लिए दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। रामपुर निवासी महिला का करीब 10 साल पूर्व ढंडेरा निवासी व्यक्ति से निकाह हुआ था। कुछ सालों बाद पति की मौत हो गई। जिसके बाद दोनों पक्षों में महिला का निकाह देवर से कराने पर सहमति बनी। तभी से महिला ढंडेरा में रह रही थी। इस बीच दंपत्ति में अनबन शुरू हो गई। मामला दोनों पक्षों के जिम्मेदार लोगों तक पहुंचा। उन्होंने दोनों पक्षों का समझौता करा दिया। जिसके बाद सब कुछ ठीक-ठाक हो गया और दोनों प्रेम भाव से रहने लगे। आरोप है कि कुछ समय पूर्व पति ने तीन तलाक देकर घर से बाहर निकाल दिया। बच्चों को लेकर महिला अपने मायके में रहने लगी। शनिवार को महिला और उसके परिजनों को समझौते के लिए बुलाया गया। इस बीच वहां कहासुनी हो गई। मामला बढ़ा तो महिला और उसके परिजनों को ससुराल पक्ष के लोगों ने पीट दिया। शोर-शराबा होने पर भीड़ भाड़ इकट्ठा हो गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सिविल लाइंस कोतवाली इंस्पेक्टर राजेश साह ने बताया कि महिला ने पति पर तीन तलाक और ससुराल पक्ष पर मारपीट के आरोप लगाए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज़ नहीं मिलने पर पत्नी पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास
Next: आम आदमी पार्टी में शामिल हुए बसपा प्रत्याशी प्रशांत राय

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.