Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • दहेज़ नहीं मिलने पर पत्नी पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास
  • हरिद्वार

दहेज़ नहीं मिलने पर पत्नी पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का किया प्रयास

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
rns featured image new

रुडकी। विवाह के समय दहेज में लाखों रुपये नहीं मिलने से नाखुश पति ने पत्नी पर डीजल छिड़ककर आग लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने तहरीर पर पति समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देवरों पर भी छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया है। गंगनहर कोतवाली को रुडक़ी निवासी महिला ने बताया कि 28 दिसंबर 2008 को पुरानी मस्जिद के पास मौहल्ला शेखपुरी निवासी वसीम से निकाह हुआ था। परिजनों ने अपनी हैसियत के मुताबिक करीब दस हजार रुपये खर्च किए थे। शादी के बाद दो बच्चों को जन्म दिया। आरोप है कि कुछ सालों बाद मामूली बातों को लेकर परेशान किया जाने लगा। आरोप है कि पति का व्यवहार दिन-प्रतिदिन बिगडऩे लगा और वह मारपीट पर उतारू होने लगे। कई बार अकेला पाकर देवरों ने भी छेड़छाड़ की। पति ने पांच लाख रुपये मायके से लेकर आने की डिमांड की। मना करने पर मारपीट की। मामला परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने किसी तरह 1.40 लाख रुपये ससुराल पक्ष को दिए। रकम मिलने के बाद भी ससुराल पक्ष का उत्पीडऩ कम नहीं हुआ। 23 मार्च को सुबह करीब 11 बजे ससुरालियों ने मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। आरोप है कि 3 अप्रैल को शाम करीब 5 बजे ससुराल से अपना कुछ सामान लेने गई थी। इस बीच ससुरालियों ने धारदार हथियार से मारपीट कर घायल कर दिया। पति ने बोतल से डीजल छिडक़कर आग लगाने का प्रयास किया। शोर-शराबा होने पर क्षेत्रवासी मौके पर आ गए। जिन्होंने किसी तरह उसे आरोपियों के चंगुल से बचाया। इंस्पेक्टर मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि शेखपुरी निवासी पति वसीम, सास शाहजहां, ससुर फुरकान और देवर नदीम, कलीम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 24 अप्रैल को तीर्थनगरी ऋषिकेश में होंगी देवडोलियां एकत्रित
Next: समझौते के लिए बुलाकर महिला व उसके परिजनों से मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.