Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • समाधि स्थल के पास टैक्सी स्टैंड के निर्माण को रुकवाया
  • चम्पावत

समाधि स्थल के पास टैक्सी स्टैंड के निर्माण को रुकवाया

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

चम्पावत। ऋषेश्वर मंदिर के पास समाधि स्थल में पार्किंग के लिए टैक्सी स्टैंड निर्माण का जमकर विरोध हुआ। गांव वालों ने बुलडोजर के सामने खड़े होकर विरोध प्रदर्शन कर दिया। उन्होंने तत्काल टैक्सी स्टैंड निर्माण को रुकवाने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। शनिवार को चम्पावत मोटर मार्ग में ऋषेश्वर मंदिर के पास नगर पालिका की ओर से टैक्सी स्टैंड निर्माण का कार्य किया जा रहा था। जिसमें बुलडोजर से समतलीकरण किया जा रहा था। इसकी भनक लगते ही बनीगांव, खूनाबोरा और देवराड़ी के लोग निर्माण कार्य रुकवाने के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि जहां पर पालिका टैक्सी स्टैंड का निर्माण करवा रही है, वहां पर पूर्वजों के समय से गिरी गोस्वामी और महंत समुदाय के लोगों की समाधि रही है। उन्होंने कहा कि अगर यहां टैक्सी स्टैंड बनता है तो समाधि स्थल के लिए जगह नहीं बच पाएगी। उन्होंने धार्मिक और समाधि स्थल से जुड़ी हुई आस्था और हितों को ध्यान में रखते हुए नगरपालिका से निर्माण कार्य रोकने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। नगर पालिका के ईओ मोहम्मद इस्लाम ने बताया कि कार्य रुकवा दिया है। इस मौके पर आस्था गोस्वामी, मोहनी देवी, गीता देवी, नीलावती देवी, सरिता देवी, विक्रम गिरी, शंकर नाथ , गणेश गिरी, भुवन गिरी, हर्ष,अमित आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरमपानी में डंपर कोसी में गिरा, अधेड़ की मौत
Next: रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने पर पूर्व चेयरमैन खफा

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
  • एसआईआर समीक्षा बैठक में लंबित गणना प्रपत्रों को जल्द एकत्र करने के निर्देश
  • बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार
  • कसार जात्रा फेस्टिवल 2026 का भव्य समापन, लोक संस्कृति और महिला सहभागिता रही आकर्षण का केंद्र
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.