Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने पर पूर्व चेयरमैन खफा
  • चम्पावत

रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाने पर पूर्व चेयरमैन खफा

RNS INDIA NEWS 25/06/2022
rns featured image new

चम्पावत। रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाए जाने पर पूर्व चेयरमैन ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि बीते 30 सालों से वार्ड नं तीन में रहने वाले लोग पालिका को टैक्स देते आए हैं। इस तरह से उन्हें बेघर करना उचित नहीं है। पूर्व चेयरमैन हर्षवर्धन रावत ने एसडीएम हिमांशु कफल्टिया को ज्ञापन सौंपकर कहा कि रेलवे भूमि से हटाए लोग बिजली कनेक्शन, परिवार रजिस्टर, राशन कार्ड, वोटर आदि के साथ राजनीतिक, सामाजिक और व्यवसायिक तौर पर वार्ड नं तीन के निवासी हैं। उन्होंने रेलवे विभाग पर आरोप लगाते हुए कहा कि कच्चे मकानों पर बुलडोजर चलाकर उनकी संपत्ति के साथ-साथ उन्हें भी चोटिल किया गया है। कहा कि रेलवे की तरफ से उन्हें किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई थी। ज्ञापन देने वालों में शुभम राज, हरीश शर्मा, गौतम शर्मा, नसीम जब्बार अली, गुलाब शंकर आदि रहे।

लोगों की मांग:
– अतिक्रमण की कार्रवाई की तह तक जाकर जांच कर दोषी रेलवे अधिकारियों पर कार्रवाई।
– बेघर हुए लोगों को उचित मुआवजा मिले, नुकसान की भरपाई हो
– नगरपालिका परिषद, तहसील कर्मियों और रेलवे के मध्य की गई संयुक्त जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक किया जाए।
– रेलवे ने अपनी भूमि पर लगाई दीवार और खंबे को सार्वजनिक करें।
– कमेटी बनने पर किसी एक वार्ड वासी को भी इसमें शामिल किया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: समाधि स्थल के पास टैक्सी स्टैंड के निर्माण को रुकवाया
Next: अधिकारियों को हाई अलर्ट में रहने के निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

गोलज्यू महोत्सव में कारोबारी गतिविधियां शुरू हुई

RNS INDIA NEWS 05/05/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चम्पावत में गोलज्यू महोत्सव की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/04/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
  • दशकों पुराना इंतजार खत्म, सुनियाकोट-ओलिया मोटर मार्ग निर्माण का शुभारंभ
  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.