Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सहकारिता से जुड़कर ग्रामीण सृजित करें रोजगार: शुक्ला
  • ऊधम सिंह नगर

सहकारिता से जुड़कर ग्रामीण सृजित करें रोजगार: शुक्ला

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  सोमवार को शांतिपुरी बहुउद्देशीय किसान सेवा सहकारी समिति के नवनिर्वाचित बोर्ड पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं स्वागत समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अध्यक्ष सहित सभी बोर्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और पुष्प मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक शुक्ला ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में सहकारिता से जुड़ने की अपील करते हुए कहा कि भारत सरकार की बहुआयामी योजनाओं का लाभ सहकारिता के माध्यम से उठाकर स्वरोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि सहकारिता ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे किसानों की आय में वृद्धि संभव है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष पूर्व सैनिक मोहन सिंह रावत ने उपस्थित किसानों का आभार जताते हुए कहा कि समिति के माध्यम से किसानों के हित में व्यापक परिवर्तन किए जाएंगे। उन्होंने पारदर्शिता के साथ कार्य करने और समिति को पुनः लाभ की स्थिति में लाने का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम को वरिष्ठ भाजपा नेता बिशन सिंह मेहरा, ग्राम प्रधान दीपा कांडपाल, मोहन पांडे एवं सैनिक संगठन अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद जोशी ने भी संबोधित किया। इस दौरान दिग्विजय सिंह खाती, घनानंद तिवारी, लीला पांडे, हेमा ठठोला, टीकम सिंह कोरंगा, पूरन सिंह कोरंगा, कैलाश जोशी, राम सिंह मेहता, जितेंद्र गौतम, कमल ठठोला, चंद्रमोहन जोशी, बिजेंद्र जोशी, ईश्वर दानू, कै. देवेंद्र सिंह कोरंगा (सेनि.), जगदीश कांडपाल, प्रधान कविता तिवारी सहित कई किसान उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आपदा प्रबंधन विभाग के कार्मिक भी बनेंगे फर्स्ट रेस्पांडर
Next: नहरों के लिए बजट नहीं मिलने पर ठेकेदार संघ नाराज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बेहड़ ने शिक्षा मंत्री से मिलकर 15 विद्यालयों के उच्चीकरण की मांग दोहराई

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.