Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • नहरों के लिए बजट नहीं मिलने पर ठेकेदार संघ नाराज
  • चमोली

नहरों के लिए बजट नहीं मिलने पर ठेकेदार संघ नाराज

RNS INDIA NEWS 15/12/2025
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)।  रवांई घाटी ठेकेदार जनकल्याण समिति पुरोला मोरी ने सिंचाई विभाग की नहरों के लिए पूर्व में आवंटित धनराशि को शासन स्तर पर विलोपित किए जाने पर कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने इसके लिए एसडीएम पुरोला के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर बजट आंवटित करने की मांग की। सोमवार को रवांई घाटी के ठेकेदारों ने संगठन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद नौडियाल के नेतृत्व में एसडीएम मुकेश रमोला के माध्यम से जिलाधिकारी उत्तरकाशी को ज्ञापन प्रेषित किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पुरोला तहसील क्षेत्र मुख्यतः कृषि प्रधान है, जहां सिंचाई नहरों का निर्माण एवं रखरखाव किसानों की आजीविका के लिए अत्यंत आवश्यक है। कहा कि विश्वसनीय सूत्रों से जानकारी मिली है कि सिंचाई विभाग में नहरों के लिए आवंटित धनराशि कुछ कारणों से शासन स्तर पर विलोपित कर दी गई, जिससे क्षेत्र के काश्तकारों और स्थानीय बेरोजगारों के साथ सीधा अन्याय हुआ है। समिति ने कहा कि यदि शीघ्र नहर निर्माण एवं अन्य विकास कार्यों के लिए धनराशि को पुनः स्वीकृति नहीं दी गई तो क्षेत्र की कृषि व्यवस्था प्रभावित होगी और रोजगार के अवसर भी कम हो जाएंगे। रवांई ठेकेदार जनकल्याण समिति ने जिलाधिकारी से मांग की है कि आग्रह किया है कि सिंचाई एवं अन्य विकास कार्यों हेतु पूर्व में आवंटित धनराशि पर पुनर्विचार कर शीघ्र स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि किसानों और स्थानीय श्रमिकों को राहत मिल सके। ज्ञापन देने वालों में बलदेव असवाल, गजेंद्र चौहान, लोकेश उनियाल, दर्मियान पंवार, शीशपाल रावत, दिनेश चौहान, जगमोहन पंवार, उपेन्द्र शर्मा, गोपाल चौहान आदि लोग शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सहकारिता से जुड़कर ग्रामीण सृजित करें रोजगार: शुक्ला
Next: बूंखाल मंदिर के पास पार्किंग को जमीन देंगे गोदा के ग्रामीण

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

ढोल नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 25/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

पुरानी पेंशन बहाली के लिए निकाली हुंकार रैली

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

सीमांत जिलों में टेक्नोलॉजी हब विकसित करने पर जोर

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.