Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहसपुर पंचायत का कूड़ा आसन नदी को कर रहा प्रदूषित
  • देहरादून

सहसपुर पंचायत का कूड़ा आसन नदी को कर रहा प्रदूषित

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

विकासनगर(आरएनएस)।  सहसपुर ग्राम पंचायत का कूड़ा आसन नदी किनारे डाला जा रहा है, जिससे पछुवादून की जीवनदायिनी आसन प्रदूषित हो रही है। इसके साथ ही नदी किनारे कबाड़ के गोदाम भी बनाए गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि आसन नदी को प्रदूषित करने में कबाड़ के गोदाम भी बड़ा कारण साबित हो रहे हैं। पछुवादून की आधी से अधिक आबादी की पेयजल आपूर्ति आसन नदी से होती है। इसके साथ ही हजारों बीघा जमीन को आसन से ही सिंचाई का पानी मिलता है। लेकिन इस नदी को प्रदूषण से मुक्त रखने के लिए कोई संजीदा नहीं दिखाई दे रहा है। सहसपुर ग्राम पंचायत का कूड़ा आसन में डाला जा रहा है, जिससे नदी अब कूड़े के ढ़ेर में तब्दील होने लगी है। सहसपुर के पूर्व प्रधान सुंदर थापा, संकटेश्वर प्रसाद, तरुण बिष्ट, नरेंद्र कुमार ने बताया कि नदी में फैली गंदगी से लोग नदी के पानी से हाथ-मुंह धोने से भी परहेज करने लगे हैं। कहा कि ब्लॉक मुख्यालय का गांव होने कारण अधिकतर जिम्मेदारों के कार्यालय इसी पंचातय में हैं, बावजूद इसके आसन को प्रदूषित होने से बचाने के लिए कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में सहसपुर पंचायत के कूड़ा निस्तारण की अनुमति दी जानी चाहिए, जिससे गांव का कूड़ा नदी में डालने से रोका जा सके। उधर, ब्लॉक प्रमुख रेखा नेगी ने बताया कि ग्राम पंचायतों का कूड़ा निस्तारण शीशमबाड़ा वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में किए जाने की अनुमति देने के लिए नगर निगम को प्रस्ताव भेजा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एसएसपी आवास में होली की धूम, हर्षोल्लास से मनाया गया रंगों का उत्सव
Next: गर्मी की छुट्टियों में वैष्णो देवी जाने वाले भक्तों के लिए अच्छी खबर, इस रूट पर जल्द शुरू होगी ट्रेन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.