Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। रुद्रपुर के नैनीताल रोड स्थित परशुराम चौक के पास शनिवार रात एक तेज रफ्तार जेसीबी ने बेटी के साथ सड़क पार कर रही महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक जेसीबी समेत मौके से फरार हो गया। मृतका की बड़ी बहन की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, मूल खुरूड़ी, ब्लॉक भिकियासैंण जिला अल्मोड़ा हाल सिविल लाइंस, रुद्रपुर निवासी ललिता जोशी ने कोतवाली रुद्रपुर में दी तहरीर में बताया कि शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे उनकी छोटी बहन 29 वर्षीय विमला हर्बोला अपनी बेटी के साथ उनके घर से अपने कमरे की ओर लौट रही थी। जब वह नैनीताल रोड पर परशुराम चौक के निकट विशाल मेगा मार्ट के सामने सड़क पार कर रही थी, तभी रोडवेज की ओर से आ रही एक जेसीबी ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी दूर जाकर गिरी। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। आरोप है कि भीड़ का फायदा उठाकर चालक जेसीबी समेत फरार हो गया। एसएसआई अनिल जोशी ने बताया कि तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
Next: राजस्थान का तीर्थयात्री भागीरथी नदी में बहा, तलाश जारी

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.