Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सड़क हादसे में नैनीताल के युवक की मौत
  • नैनीताल

सड़क हादसे में नैनीताल के युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

नैनीताल(आरएनएस)।  नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग स्थित आम पड़ाव क्षेत्र में नैनीताल के एक युवक की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी मिलने के बाद राहगीरों और क्षेत्रीय दुकानदारों ने युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचने से पूर्व ही युवक ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। मृतक युवक नैनीताल के होटल कारोबारी एवं अंजुमन इस्लामिया के पूर्व सदर मो. फारुख का बेटा था। मल्लीताल निवासी शाहरुख सिद्दीकी (27) शुक्रवार को बाइक सर्विस कराने हल्द्वानी गया था। देर रात्रि आम पड़ाव क्षेत्र में सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में शाहरुख छिटक कर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से चोटिल हो गया। हादसे की जानकारी पर स्थानीय दुकानदारों व राहगीरों ने उसे हल्द्वानी अस्पताल भेजा। स्थानीय लोगों ने युवक के परिजनों को सूचना दी। परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही शाहरुख की मौत हो चुकी थी। ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज गुलाब सिंह कंबोज ने बताया कि रात को सड़क हादसे की जानकारी मिली। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन हादसा करने वाले वाहन का पता नहीं चला। पुलिस चालक की खोजबीन में जुट गई है। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने कुम्हार मंडी क्षेत्र का किया भ्रमण, कुम्हारों से की मुलाकात
Next: बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी, पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.