Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी, पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय
  • रुद्रप्रयाग

बद्रीनाथ, केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी, पड़ रही हाड़ कंपाने वाली ठंड

RNS INDIA NEWS 11/11/2023
rns featured image new

केदारनाथ (आरएनएस)। बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में बर्फबारी का सिलसिला जारी है। बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालु धाम में दर्शन करने आ रहे हैं। बद्रीनाथ धाम में शुक्रवार शाम को अचानक मौसम बदलने के बाद बारिश और हल्की बर्फबारी शुरू हुई थी, जो शनिवार को भी जारी रही। धाम में पारा गिरकर 1 डिग्री पहुंच गया। इसके चलते कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
केदारनाथ धाम में शनिवार सुबह से बर्फबारी जारी है। प्रदेश के पर्वतीय जिलों से लेकर मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दीपावली पर प्रदेश भर में ठंड बढ़ सकती है। ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश के साथ बर्फबारी होने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार को दून का अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से दो डिग्री कम है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार को चमोली, पिथौरागढ और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार हैं।
इसके चलते पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि, 12 से 14 नवबंर तक प्रदेशभर में मौसम साफ रहेगा। यमुनोत्री धाम में भी शुक्रवार से बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हो रहा है। चारधाम यात्रा अब अपने अंतिम चरण में चल रही है। 14 नवंबर को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। 15 नवंबर को यमुनोत्री धाम और केदारनाथ धाम के कपाट भी शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। 18 नवंबर को बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में नैनीताल के युवक की मौत
Next: उत्तराखण्ड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अब तक रोड शो में हुए करारों की ग्राउंडिंग के लिए तेजी से कार्य किये जाएं: मुख्यमंत्री

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

देवाल में कांग्रेस की जन आक्रोश रैली, सरकार का पुतला फूंका

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.