Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सड़क दुर्घटना में दो की मौत, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

सड़क दुर्घटना में दो की मौत, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/12/2024
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  कनखल और श्यामपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल हुए दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों घटनाओं में मुकदमे दर्ज कर लिए हैं। लोकेश चंद्र पोखरिया निवासी गोसाईं गली भीमगोड़ा खड़खड़ी ने शिकायत देकर बताया कि उसके जीजा देवकी नंदन निवासी गाजीवाली श्यामपुर कांगड़ी से 27 नवंबर की सुबह भुवन चंद्र जोशी के साथ अपने स्कूटर से अपने कार्य स्थल हरकी पैड़ी के लिए निकले थे। चंडी देवी मंदिर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिला अस्पताल ले जाने पर उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया था। उपचार के 12 दिन बाद आठ दिसंबर को देवकी नंदन को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, प्रभजीत सिंह निवासी मारकपुर शेरपुर खादर जिला मुजफ्फरनगर ने शिकायत देकर बताया कि चार दिसंबर को उसका बड़ा भाई सिमरजीत सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी बिहाइंड एस्ट्रोन डेयरी निकट सरकारी ट्यूबवेल कर्नल एन्क्लेव, ढंढेरा अपनी मोटरसाइकिल पर एम्स ऋषिकेश से घर वापस आ रहा था। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के पास पहुंचते ही पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे भूमानंद अस्पताल में भिजवाया। जहां से कैलाश अस्पताल देहरादून रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी। एसओ मनोज नौटियाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। श्यामपुर एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। कार सवार की तलाश कर रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बुरांश सिर्फ एक लाउंज नहीं उत्तराखंड की जीवंत संस्कृति है :  महाराज
Next: नगर निगमों का अनंतिम आरक्षण की अधिसूचना जारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कांवड़ मेले की तैयारियां तय समय में पूरी करें, पड़ोसी राज्यों से बढ़ाएं समन्वय: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 03/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.