Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आरटीआई से सूचना मांगने पर भाजपा नेता और रिटायर शिक्षक के बीच विवाद
  • हरिद्वार

आरटीआई से सूचना मांगने पर भाजपा नेता और रिटायर शिक्षक के बीच विवाद

RNS
RNS INDIA NEWS 24/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। सूचना के अधिकार अधिनियम के तहत सूचना मांगने को लेकर भाजपा नेता और रिटायर शिक्षक के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ आरोप लगाते हुए कनखल थाने में शिकायत की है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत आने के बाद अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक भाजपा नेता की पत्नी कनखल थाना क्षेत्र स्थित एक इंटर कॉलेज में पढ़ाती हैं। इसी कॉलेज से रिटायर हुए शिक्षक ने भाजपा नेता की पत्नी समेत अन्य शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर सूचना मांगी थी। इसी बात को लेकर भाजपा नेता और शिक्षक अरसे से एक दूसरे से रंजिश पाले हुए थे। मंगलवार को दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। शिक्षक का आरोप है कि भाजपा नेता ने फोन कर उनके साथ गाली गलौज और जान से मारने की धमकी दी। जबकि भाजपा नेता ने आरोप निराधार बताते हुए कहा कि शिक्षक धन उगाही करने के लिए इस तरह के हथकंडे अपना रहा है। भाजपा नेता ने आरोप लगाया है कि रिटायर शिक्षक सूचना अधिकार का दुरुपयोग करता है। मंगलवार को दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ कनखल थाने में शिकायत दे दी। इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि मामला रंजिशन प्रतीत हो रहा है। जांच करने के बाद ही दोनों की शिकायत पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हज यात्रा पर भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी
Next: चौराहों पर लगे डिवाइडरों का विरोध शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.