Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • हज यात्रा पर भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी
  • हरिद्वार

हज यात्रा पर भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी

RNS INDIA NEWS 24/11/2020
rns featured image new

हरिद्वार। दिल्ली और केरल की दो ट्रैवल्स कंपनियों ने हज यात्रा पर भेजने के नाम पर ज्वालापुर की महिला पार्षद के पति के साथ 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी की। मामला साल 2018 का है, अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ज्वालापुर के तेलियान वार्ड की पार्षद इमराना उर्फ इसराना के पति शौकीन अहमद का हज व उमरा यात्रा से जुड़ा टूर व ट्रैवल्स का कारोबार है। शौकीन अहमद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि साल 2018 में उनकी मुलाकात दिल्ली में अलखदाम ट्रैवल्स ग्रुप के संचालक शाहजमाल और केरल की सैफरॉन टूर एंड ट्रैवल्स कंपनी के संचालक शमनंद व आरिफ से हुई थी। दोनों ने शौकीन से 50-50 जायरीन को 2.70 लाख रुपये प्रति यात्री की दर से हज यात्रा पर भेजने का सौदा तय किया। जिस पर शौकीन ने हरिद्वार जनपद के अलग-अलग क्षेत्र के हज यात्रियों को सऊदी अरब भेजने की बात तय की और दोनों फर्मों के बैंक खातों में एडवांस रकम जमा करा दी। आरोप है कि शाहजमाल ने 50 में सिर्फ 19 जायरीन को हज पर भेजा। जबकि शमनंद व आरिफ ने वीजा लगवाने से इन्कार कर दिया। बाद में पता चला कि उनके पास हज भेजने का लाइसेंस भी नहीं है। दबाव डालने पर दोनों फर्मों ने कुछ रकम लौटाई, मगर 40 लाख रुपये दोनों पर बकाया चले आ रहे हैं। अब रकम मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। शौकीन अहमद ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस से पूरे मामले की शिकायत की। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की जांच में धोखाधड़ी व धमकी के आरोप सही पाए गए। जिसके बाद मंगलवार को अलखदाम ट्रैवल्स ग्रुप के संचालक शाहजमाल निवसी फजर गेस्ट हाउस हजरत निजामुद्दीन दिल्ली व शमनंद व आरिफ निवासी तिरूर, केरल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पुलिसकर्मियों को छठे वेतनमान की सिफारिशों के तहत एरियर के भुगतान का आदेश
Next: आरटीआई से सूचना मांगने पर भाजपा नेता और रिटायर शिक्षक के बीच विवाद

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.