Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। भारतीय किसान यूनियन (महाशक्ति) ने किसानों, पुलिस कर्मियों, पत्रकारों और भूमि अधिग्रहण से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर गुरुवार को प्रदर्शन किया। इस मौके पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। संगठन ने पुलिस कर्मियों के लिए पेंशन व्यवस्था लागू करने, पत्रकारों को मासिक भत्ता देने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सुनिश्चित करने तथा भूमि अधिग्रहण में किसानों को बाजार दर के अनुसार मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र सिंह के नेतृत्व में गुरुवार को अलकनंदा घाट के पास सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि देश की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में पूर्व सैनिकों, सांसदों और विधायकों की भांति पुलिस कर्मियों को भी पेंशन का लाभ दिया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया कि पुलिसकर्मी अपना पूरा जीवन जनता और राष्ट्र की सेवा में समर्पित करते हैं, इसलिए उन्हें सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना आवश्यक है। भाकियू (महाशक्ति) ने पत्रकारों के हितों को लेकर भी मांग उठाई। संगठन का कहना है कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में कार्य करने वाले पत्रकारों को सम्मानजनक मासिक भत्ता दिया जाना चाहिए, ताकि वे आर्थिक दबावों से मुक्त होकर निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता कर सकें। किसानों की समस्याओं का उल्लेख करते हुए संगठन ने कहा कि कृषि लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि फसलों का लाभकारी मूल्य किसानों को नहीं मिल पा रहा है। इससे खेती घाटे का सौदा बनती जा रही है। किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को कानूनी गारंटी प्रदान की जानी चाहिए। संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार से सभी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों, पुलिस कर्मियों, पत्रकारों और पूर्व सैनिकों के हितों की रक्षा करना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए। प्रदर्शनकारियों मेंसंगीता सिंह, विष्णुदत्त त्यागी, डॉ. रविंद्र पाठक, डॉ. मंजू शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त
Next: यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.