Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • आरओबी पर हाइट बैरियर लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध
  • ऊधम सिंह नगर

आरओबी पर हाइट बैरियर लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

काशीपुर(आरएनएस)। आरओबी पर हाइट बैरियर लगाए जाने के विरोध में गुरुवार को स्टेशन रोड के व्यापारियों ने भारी विरोध जताया और मेयर दीपक बाली को बुलाकर उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। फिलहाल मेयर ने काम कर रहे ठेकेदार को 4 फरवरी तक काम स्थगित करने के लिए कहा है और उसके बाद सभी संबंधित विभागों की बैठक कर पीड़ित दुकानदारों के दर्द का समाधान किया जाएगा। व्यापारियों ने कहा कि स्टेशन रोड पर आरओबी के आसपास सर्विस रोड बहुत कम होने के कारण बड़े वाहन नहीं निकल पाते हैं। साथ ही दुर्घटनाओं का भी डर बना रहता है और जगह कम होने के कारण ग्राहक भी नहीं आते, क्योंकि कई बार पुलिस भी वाहन सड़क पर खड़ा कर देने पर ग्राहकों का चालान कर देती है। ऐसे में ग्राहक न आने से दुकानदार बहुत परेशान हैं। उनका कहना है कि हाइट बैरियर लगने से बड़े वाहन कहां से जाएंगे। व्यापारियों ने प्रश्न उठाया कि जब पुल पर वाहन ही नहीं चलेंगे तो फिर इसको बनाया ही क्यों गया? एनएच के अभियंता का फोन न मिलने पर मेयर ने बैरियर लगाने का काम कर रहे ठेकेदार जितेंद्र कुमार शर्मा से मोबाइल पर बात की और उन्हें 4 फरवरी तक यह काम स्थगित करने के लिए कहा और बताया कि उसके बाद सभी विभागों की एक बैठक कर समस्या का समाधान किया जाएगा। यहां प्रभात साहनी, जतिन नरूला, विजय कुमार, विजय सिंह सोलंकी, विशाल गुप्ता, आसिफ, ईशान खान, सुप्रीत चड्ढा, इंद्र मोहन अग्रवाल, जगजीत सिंह आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन
Next: सीएचसी प्रतापनगर के प्रभारी चिकित्साधिकारी पर अनियमितता का आरोप

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.