Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन
  • नैनीताल

हल्द्वानी में यूजीसी रेगुलेशन के विरोध में प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 29/01/2026
rns featured image new

हल्द्वानी(आरएनएस)। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की ओर से अधिसूचित प्रमोशन ऑफ इक्विटी इन हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस रेगुलेशंस 2026 के खिलाफ बुधवार को विभिन्न सामाजिक संगठनों ने बुद्ध पार्क में प्रदर्शन किया। रेगुलेशन की प्रति जलाकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान नाराज लोगों ने एसडीएम कोर्ट तक रैली निकाली। उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और यूजीसी को ज्ञापन सौंपा। बुद्ध पार्क में हुई सभा में वक्ताओं ने यूजीसी के नए नियम को काला कानून करार देते हुए जोरदार नारेबाजी की। कहा कि यह रेगुलेशन उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता के नाम पर जातिगत विभाजन को बढ़ावा दे रहा है। उन्होंने कहा कि नियम में झूठी शिकायतों पर कोई सख्त सजा का प्रावधान नहीं है, जिससे शिक्षकों और छात्रों में डर का माहौल बन रहा है और भविष्य खतरे में पड़ सकता है। उत्तराखंड युवा एकता मंच के संयोजक पीयूष जोशी ने कहा की शिक्षा समाज की रीढ़ है। संस्थानों में डर का माहौल बनेगा तो व्यापार, रोजगार और सामाजिक संतुलन प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि स्वर्ण समाज के साथ लगातार भेदभाव हो रहा है। शिक्षा में किसी को स्थायी आरोपी और किसी को पीड़ित बनाना संविधान विरोधी है। सभा स्थल में एक व्यक्ति के अपने संगठन का बैनर लगाने पर विवाद भी हुआ। हालांकि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हो गया। यहाँ पहाड़ी आर्मी संगठन के हरीश रावत, स्वराज हिंद मंच के सुशील भट्ट, हिमांशु मेहता, निखिल बिष्ट, देव सिंह, मोहित बिष्ट, पारस जोशी, संदीप पांडे, सुभाष कांडपाल, विशाल शर्मा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश में 16 मार्च से होगा योग महोत्सव
Next: आरओबी पर हाइट बैरियर लगाने का व्यापारियों ने किया विरोध

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.