Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में सशक्त भू-कानून को लेकर निकाली महारैली
  • देहरादून

ऋषिकेश में सशक्त भू-कानून को लेकर निकाली महारैली

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  उत्तराखंड में एक बार फिर भूमि कानून के मुद्दे ने जोर पकड़ लिया है। तीर्थनगरी में सशक्त भू-कानून की मांग को लेकर रविवार को महारैली निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। जुलूस में युवाओं और महिलाओं की संख्या अधिक रही। आईडीपीएल हॉकी मैदान से निकली महारैली विभिन्न मार्गों से होकर त्रिवेणीघाट पर संपन्न हुई। रैली में शामिल लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। तीन किलोमीटर की दूरी तय करने में रैली को डेढ़ घंटे का समय लगा। मूल निवास और भू-कानून समन्वय संघर्ष समिति के आह्वान पर रविवार को सुबह 10 बजे से आईडीपीएल हॉकी मैदान में लोग एकत्रित होने लगे। करीब 11 बजे तक मैदान लोगों से भर गया। रैली में महिलाएं उत्तराखंडी पारंपरिक पोशाक पहनकर भी पहुंची थी। करीब 11 बजकर 40 मिनट पर आईडीपीएल मैदान से ढोल-नगाड़ों के बीच रैली निकली। जो सिटी गेट, हरिद्वार मार्ग, कोयलघाटी, लोनिवि तिराहा होकर त्रिवेणीघाट पहुंची। रैली में युवा और महिलाएं बड़ी संख्या में पहुंची। करीब डेढ़ घंटे में रैली आईडीपीएल से तीन किलोमीटर की दूरी तय कर त्रिवेणीघाट पहुंची। जहां सभा आयोजित की गई। संघर्ष समिति के संयोजक मोहित डिमरी ने कहा कि यह राज्य के मूल निवासियों के अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई है। उनके संसाधनों और रोजगार को सुरक्षित करने की मुहिम है। अभी तक इन मुद्दों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। इसलिये वह इस अभियान में शामिल होकर अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करना चाहते हैं। राज्य सरकार को चाहिए कि वह अपने राज्य की जरूरतों के हिसाब से भू-कानून तैयार करे। भू-कानून में राज्य में सभी प्रकार की कृषि एवं बागवानी की भूमि की खरीद फरोख्त और लीज पर देने की प्रक्रिया पर पूर्णत: रोक लगनी चाहिए। इसके अलावा कृषि एवं बागवानी की भूमि के भू उपयोग परिवर्तन पर भी स्थायी रूप से रोक लगे। समिति महासचिव प्रांचल नौड़ियाल ने कहा कि महारैली से सरकार को भी सशक्त भू-कानून और मूल निवास लागू करने का मजबूत संदेश गया है। रैली में बड़ी संख्या में शामिल होकर लोगों ने साफ संदेश दिया है कि अब राज्य की जनता खामोश रहने वाली नहीं है। समाजसेवी कुसुम जोशी ने कहा कि वर्तमान में भू-कानून के मुद्दे पर उत्तराखंडी जनमानस में बेचैनी व्याप्त है। मुख्य चिंता भू-माफिया द्वारा राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि को बड़े पैमाने पर सस्ते में खरीदकर व्यवसाय के नाम पर हथियाने की है। इन जमीनों पर कोई व्यवसाय तो खड़ा नहीं हुआ, लेकिन जमीन कृषक के हाथ से निकल गई। रैली में पूर्व विधायक ओमगोपाल रावत, निर्मला बिजल्वाण, हिमांशु बिजल्वाण, ऊषा डोभाल, एलपी रतूड़ी, मोहन सिंह रावत, शशि रावत समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में विश्व हृदय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
Next: चाकू से अंगुली काटने का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.