Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में विश्व हृदय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर में विश्व हृदय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 29/09/2024
rns featured image new

अल्मोड़ा। एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर पतालदेवी अल्मोड़ा में विश्व हृदय दिवस का आयोजन किया गया। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशन में विश्व हृदय दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य नीलम तथा जिला सर्विलांस अधिकारी डॉक्टर कमलेश जोशी की अध्यक्षता में छात्राओं के मध्य विश्व हृदय दिवस के अवसर पर चार्ट प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। कार्यक्रम का संचालन भगवत मनराल द्वारा किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों को इस वर्ष 2024 विश्व हृदय दिवस की थीम यूज़ हार्ट फॉर एक्शन पर एक पीपीटी के माध्यम से जानकारी दी गई। डॉक्टर कमलेश जोशी ने विश्व हृदय दिवस पर समस्त स्टाफ व प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षु छात्राओं को हृदय से संबंधित रिस्क फैक्टर के बारे में विस्तार से बताया, इसके अतिरिक्त अपने हृदय को कैसे स्वस्थ रखें इसके लिए क्या करना चाहिए एवं खानपान पर विस्तृत जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि आजकल हो रहे खान-पान व रेगुलर एक्सरसाइज न होने के कारण लोगों में हृदय से जुड़ी अनेक बीमारियां बहुत तेजी से बढ़ रही हैं। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए आजकल की दौड़ भाग की दुनिया में प्रत्येक व्यक्ति को योग, मेडिटेशन व शुद्ध खानपान तथा जीवन में धूम्रपान, शराब, नशा इत्यादि से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। कार्यक्रम में एपिडेमियोलॉजी नरेंद्र कुमार, मनोज रावत, सुचित्रा भट्ट, सोनाली तथा एएनएम ट्रेंनिंग सेंटर की अध्यापक मीना जोशी, निशा फर्त्याल तथा योगेश जोशी आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी को भगा ले जाने का आरोपी गिरफ्तार
Next: ऋषिकेश में सशक्त भू-कानून को लेकर निकाली महारैली

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-10 at 17.49.21
  • अल्मोड़ा

खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.