Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राइस मिल के चौकीदार पर जानलेवा हमला, 65 हजार लूटे
  • ऊधम सिंह नगर

राइस मिल के चौकीदार पर जानलेवा हमला, 65 हजार लूटे

RNS INDIA NEWS 28/12/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। किच्छा में खन्ना राइस मिल में मंगलवार देर रात बदमाशों ने चौकीदार पर जानलेवा हमला कर 65 हजार की नगदी और अन्य सामान लूट लिया। बुधवार सुबह राइस मिल स्वामी के पहुंचने पर घटना का खुलासा हुआ। चौकीदार को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस और एसओजी बदमाशों की तलाश में जुट गयी है। आसपास के सीसीटीवी से बदमाशों का सुराग लगाने की कोशिश की जा रही है। वहीं गुरुवार को व्यापारियों ने बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली के घेराव का ऐलान किया है। किच्छा में अंबेडकर चौक के पास खन्ना राइस मिल है। मंगलवार रात बदमाशों ने मिल में धावा बोल दिया। बदमाशों के मिल परिसर में घुसने पर चौकीदार सादा सिंह पुत्र उजागर सिंह निवासी चुकटी देवरिया वार्ड नंबर एक किच्छा ने बदमाशों को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने उस पर जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। उसके बेहोश होने पर उसे मरा समझकर छोड़ दिया। बदमाशों ने मिल परिसर स्थित कार्यालय से 65 हजार की नगदी सहित अन्य सामान लूट लिया। सुबह जब मिल के स्वामी और राइस मिल एसोसिएशन के महामंत्री संजीव खन्ना मिल में पहुंचे तो आवाज देने पर अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इस पर दूसरे श्रमिकों को वहां बुलवाया। वे दीवार फांदकर अंदर घुसे और मुख्य दरवाजा खोला। जब संजीव खन्ना अंदर घुसे तो वहां चौकीदार सादा सिंह खून से लथपथ पड़ा था। घायल चौकीदार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे गंभीर हालत को देखते हुए रुद्रपुर रेफर कर दिया गया। उसे रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सूचना मिलने पर सीओ ओमप्रकाश शर्मा के साथ ही प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। बदमाश अपने साथ सीसीटीवी की डीवीआर भी ले गए हैं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी खंगाले हैं। पुलिस ने फॉरेसिंक एक्सपर्ट को मौके पर बुलवाकर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस टीमें बदमाशों की तलाश में जुट गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 28 दिसम्बर
Next: आशारोड़ी से रिस्पना पुल तक नदी के ऊपर बनेगी एलिवेटेड रोड

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सिडकुल चौराहे पर अमोनिया गैस रिसाव, फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.