Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आशारोड़ी से रिस्पना पुल तक नदी के ऊपर बनेगी एलिवेटेड रोड
  • देहरादून

आशारोड़ी से रिस्पना पुल तक नदी के ऊपर बनेगी एलिवेटेड रोड

RNS INDIA NEWS 28/12/2022
rns featured image new

देहरादून। नए साल में दून शहर की सबसे बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है। इसके लिए शहर में बरसाती नदियों के ऊपर एलिवेटेड सड़कों पर काम शुरू हो सकता है। इसमें बिंदाल नदी पर आईएसबीटी से मैक्स अस्पताल और रिस्पना से नागलसेतू तक एलिवेटेड रोड बनाने का डिजाइन तैयार हो चुका है। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के आशारोड़ी से रिस्पना तक भी नदी के उफर एलिवेटेड रोड बनाने की कवायद सरकार ने शुरू कर दी है। 14 दिसंबर को शासन स्तर पर हुई बैठक में इसका जिम्मा भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को दिया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों के मुताबिक जल्द ही एलिवेटेड रोड का सर्वे शुरू कर प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। क्लेमनटाउन और मोथरोवाला क्षेत्र को जोड़ने हुए यह रोड सात किलोमीटर की होगी। ईई पीडब्ल्यूड़ी प्रांतीय खंड डीसी नौटियाल का कहना है कि हमारे पास दो एलिवेटेड सड़कों का काम है। दोनों की फिजिबिलिटी रिपोर्ट और डिजाइन तैयार करने काम अंतिम चरण में है। 31 दिसंबर तक इसकी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजा जाएगी।

आशारोड़ी से ऐसे बनेगी एलिवेटेड रोड:  एलिवेटेड रोड आशारोड़ी से नागलसेतू तक बनेगी। करीब 18 किमी की इस सड़क का रिस्पना से लेकर नागलसेतु तक का डिजाइन तैयार हो चुका है, जो रिस्पना से राजीवनगर चौक, चूनाभट्टा, आईटी पार्क होते हुए नागलसेतू तक जाएगी। इसका काम पीडब्ल्यूड़ी प्रांतीय खंड के पास है। आशारोड़ी से रिस्पना तक सर्वे शुरू होना है।

बिंदाल नदी पर यहां बनेगी सड़क:  बिंदाल नदी पर आईएसबीटी के पास से एलिवेटेड रोड शुरू होगी। यहां से लालपुल चौक, कांवली पुल, बिंदाल तिराह से मैक्स अस्पताल तक पहुंचेगी। इस सड़क की कुल लंबाई 15 किलोमीटर है। इस काम का जिम्मा पीडब्ल्यूड़ी प्रांतीय खंड के पास है।

शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति:  एलिवेटेड सड़कें बनने से देहरादून में जाम की समस्या दूर हो जाएगी। आशारोड़ी से नागलसेतू तक नदी के ऊपर एलिवेटेड सड़क बनने से बाहरी प्रांतों से मसूरी आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी सुविधा होगी। पर्यटक सीधे एलिवेटेड सड़क से आवाजाही कर सकेंगे, उनको शहर के भीतर आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

शहर के चारों तरफ बनेगी रिंग रोड:  शहर के चारों तरफ रिंग रोड बनाने की योजना भी है। रिंग रोड दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस के आशारोड़ी से शुरू होगी और झाझरा जाएगी। यहां से शहर के चारों ओर घूमकर वापस आशारोड़ी में मिलेगी। एनएचएआई के अधिकारियों के अनुसार आशारोड़ी से झाझरा तक भूमि अधिग्रहण का काम शुरू हो गया। बाकी क्षेत्र में लिए एनएचएआई ने तीन विकल्प देकर समरेखण किया है। नए साल में इस योजना को भी मंजूरी मिल सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राइस मिल के चौकीदार पर जानलेवा हमला, 65 हजार लूटे
Next: एसडीएम ने स्कूल बसों का किया निरीक्षण

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.