Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • ऊधम सिंह नगर

राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता

RNS INDIA NEWS 02/07/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 25 से 30 जून तक आयोजित 11वीं राष्ट्रीय सीनियर (महिला/पुरुष) मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में उत्तराखंड की सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीतकर उपविजेता बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन मिनी गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में किया गया। महिला वर्ग में कशिश शर्मा, अंजलि गंगवार, प्रेरणा नेगी, मनजोत कौर, भूमिका, वंशिका और श्वेता भाकुनी ने उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया। टीम मैनेजर डॉ. नागेंद्र शर्मा ने बताया कि महिला और पुरुष दोनों वर्गों के खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर उत्तराखंड ने समग्र रूप से उपविजेता का खिताब हासिल किया।स्ट्रोक इवेंट के सिंगल्स मुकाबले में अंजलि गंगवार ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं, डबल्स स्पर्धा में कशिश शर्मा और वंशिका की जोड़ी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में अभय बिष्ट, संजय भट्ट, सुनिश्चित, निष्कर्ष चौधरी, ध्रुव विरमानी और एनवी खान की टीम ने टीम इवेंट में कांस्य पदक जीता। इसके अलावा स्पीड इवेंट में योगेश पाण्डेय और श्वेता भाकुनी ने कांस्य पदक जीतकर प्रदेश का गौरव बढ़ाया। द मिनी गोल्फ एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव डॉ. राहुल चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप से पहले खिलाड़ियों का प्रशिक्षण शिविर काशीपुर स्थित सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में आयोजित किया गया था। टीम की इस उपलब्धि पर संघ के अध्यक्ष डीके शर्मा सहित पदाधिकारियों, खेल संगठनों और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों एवं कोचिंग स्टाफ को बधाई दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
Next: तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

चिकित्सकों के तबादले के विरोध में आशा वर्करों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
  • बाजपुर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखा, लेवड़ा नदी में मॉकड्रिल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.