Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • राज्य स्थापना दिवस पर नैनीझील में सेलिंग रिगाटा का होगा आयोजन
  • नैनीताल

राज्य स्थापना दिवस पर नैनीझील में सेलिंग रिगाटा का होगा आयोजन

RNS INDIA NEWS 01/11/2022
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड के 22वें स्थापना दिवस पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। नैनी झील में सेलिंग रिगाटा और मल्लीताल फ्लैट्स में फूड फेस्टिवल होगा। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। हालांकि इससे दो दिन पूर्व जिलेभर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें विद्यालयों के सीनियर छात्रों के साथ ही एनसीसी, एनएसएस के कैडे्ट भी शामिल रहेंगे। सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों के साथ उत्तराखंड के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर बैठक की। उन्होंने पूर्व वर्षों में किए गए कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली। बैठक में निर्णय लिया गया कि पूर्व वर्षों की तरह इस बार भी नैनी झील में सेलिंग रिगाटा आयोजित की जाएगी। साथ ही फ्लैट्स मैदान पर होटल एसोसिएशन के सहयोग से फूड फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें पहाड़ी उत्पादों से बने भोजन का स्थानीय और पर्यटक लुत्फ उठा पाएंगे। फ्लैट्स में सरकारी विभागों और स्वयं सहायता समूह की ओर से उत्पादों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टाल भी लगाए जाएंगे। उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को स्थापना दिवस से दो दिन पूर्व सात नवंबर को जिलेभर में वृहद सफाई अभियान चलाने के भी निर्देश दिए। वहीं मल्लीताल में स्थापना दिवस का कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। बैठक में एडीएम शिवचरण द्विवेदी, एसडीएम राहुल शाह, योगेश मेहरा, सीएमओ डॉ भागीरथी जोशी, जिला पर्यटन अधिकारी बिजेंद्र पांडे, ऊर्जा निगम अधिशासी अभियंता नितिन गरखाल, प्राधिकरण सहायक अभियंता सीएम साह, होटल एसोसिएशन अध्यक्ष दिग्विजय बिष्ट, वेद साह समेत तमाम अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पिकअप में ठूंसकर ले जाई जा रही 11 भैसें पकड़ी
Next: खुद को पत्रकार बता जन्मदिन पार्टी में हंगामा करने और रकम मांगने वालों पर केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.