
अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में प्री-पीएचडी कोर्सवर्क में प्रवेश के लिए सोमवार को काउंसिलिंग आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विषयों के 125 शोधार्थियों को उनके शोध निर्देशक आवंटित किए गए। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार रसायन विज्ञान, इतिहास, चित्रकला, संगीत, सैन्य विज्ञान, गृह विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, मनोविज्ञान, वनस्पति विज्ञान, भूगोल, समाजशास्त्र, राजनीति विज्ञान, वाणिज्य एवं प्रबंधन, कंप्यूटर विज्ञान, हिंदी, अर्थशास्त्र, जंतु विज्ञान, भौतिक विज्ञान तथा वानिकी सहित विभिन्न विषयों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया संपन्न कराई गई। विश्वविद्यालय के शोध एवं प्रसार निदेशालय के निदेशक प्रो. जगत सिंह बिष्ट ने बताया कि काउंसिलिंग के सफल संचालन के लिए सभी विषय संयोजकों एवं सह-संयोजकों को पूर्व में आवश्यक निर्देश दिए गए थे। उन्होंने कहा कि सभी विषयों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. प्रवीण सिंह बिष्ट, कुलसचिव डॉ. देवेंद्र सिंह बिष्ट, डीन अकादमिक प्रो. ए.के. यादव, दृश्य कला संकायाध्यक्ष प्रो. शेखर चन्द्र जोशी, विधि संकायाध्यक्ष प्रो. ए.के. नवीन, संकायाध्यक्ष डॉ. एच.आर. कौशल, सहायक शोध अधिकारी डॉ. दीपक, शोध सहयोगी डॉ. ललित जोशी, डॉ. खगेन्द्र खोलिया, हेमा डसीला, रवि अधिकारी सहित विश्वविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

