
विकासनगर(आरएनएस)। ग्राम पंचायत मानुवा-गेहरी के डांडे में सोमवार को पीर महाराज जागड़ा पर्व श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने महासू महाराज, पीर महाराज और काली मां के मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। सामाजिक कार्यकर्ता पवनदीप ने श्रद्धा और सेवा भावना के साथ मंदिर में देव घंटी भेंट की। इसके साथ ही क्षेत्र के वरिष्ठजनों, स्याणा, देवमाली, लोक कलाकारों, शिक्षकों और समाजसेवा से जुड़े लोगों को शॉल और ट्रॉफी भेंटकर सम्मानित किया गया। पवनदीप ने कहा कि जौनसार-बावर की संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक व्यवस्था को आगे बढ़ाने में वरिष्ठजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। बुजुर्गों का अनुभव और आशीर्वाद युवा पीढ़ी को सही दिशा देने के साथ ही समाजसेवा के लिए प्रेरित करता है।कार्यक्रम में सदर स्याणा शूरवीर सिंह पंवार, दीवान सिंह पंवार, देवमाली खजान सिंह पंवार, अमित चौहान और खजान शाह को सम्मानित किया गया। इसके अलावा लोक कलाकार धरम सिंह राणा, गेहरी गांव के देवमाली गुल्लू और संता, स्याणा भगतू, शिक्षक गजेंद्र सिंह पंवार, विरेंद्र सिंह राणा और हुकम सिंह राणा समेत कई लोगों को शॉल और ट्रॉफी देकर नवाजा गया। मानुवा के रवि राणा और सुरेश राणा तथा ग्राम पंचायत जोगियों के पूर्व प्रधान विजय को भी सम्मानित किया गया।

