Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी को होगी
  • हरिद्वार

राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी को होगी

RNS INDIA NEWS 21/02/2022
rns featured image new

रुड़की।  हरिद्वार जिले के राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा रविवार इसी 27 फरवरी को होंगी। परीक्षा के लिए प्रत्येक विकासखंड में एक केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले बच्चों के प्रवेशपत्र प्रत्येक विकासखंड में उप शिक्षाधिकारी के कार्यालय पहुंच गए हैं। हरिद्वार जिले के शिकारपुर (लंढौरा) में राजीव गांधी आवासीय नवोदय विद्यालय स्थित है। यहां प्रवेश परीक्षा के आधार पर कक्षा छह में निर्धारित सीटों पर बच्चों को प्रवेश दिया जाता है। इस वर्ष राजीव नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा 27 फरवरी का आयोजित होगी। लक्सर बीईओ कार्यालय में परीक्षा के प्रभारी गौरव शर्मा ने बताया कि 2021 में ब्लॉक स्तर पर सरकारी व प्राइवेट स्कूलों के बच्चों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था। लक्सर में कुल 108 बच्चों के आवेदन पत्र स्वीकृत हुए हैं। इनके प्रवेशपत्र कार्यालय पहुंच गए हैं। अभिभावक या स्कूल के अध्यापक इन्हें ले जा रहे हैं। बताया कि लक्सर में प्रवेश परीक्षा का केंद्र किसान विद्यालय इंटर कॉलेज में बनाया गया है। वहां परीक्षा के आयोजन से संबंधित सुविधाओं की समीक्षा कर ली गई है। उधर, खानपुर में कुल 27 छात्र, छात्राएं इस साल राजीव नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि नेशनल कन्या इंटर कॉलेज मे परीक्षा केंद्र बनाया गया है। बच्चों के प्रवेशपत्र उनके पास पहुंचाए जा रहे हैं। बताया कि यदि किसी बच्चे का प्रवेशपत्र नहीं पहुंचता है तो वह परीक्षा केंद्र पर आकर भी अपना प्रवेशपत्र ले सकता हे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कहासुनी पर दंपति ने मारी महिला के मुंह पर ईंट
Next: घास काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वनकर्मियों पर हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, पांच सौ के जाली नोट भी बरामद

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
IMG-20260628-WA0006_11zon
  • हरिद्वार

केतन के परिजनों से मिलने जा रहे सांसद चंद्रशेखर और विधायक उमेश को हरिद्वार पुलिस ने रोका, धक्का मुक्की के बाद धरने पर बैठे

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.