

अल्मोड़ा। नगर के फलसीमा क्षेत्र में गुरुवार को एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आईटीआई संस्थान के पास राहगीरों ने युवक को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। मृतक की पहचान दीपक सिंह निवासी गंगोलीहाट, जिला पिथौरागढ़ के रूप में हुई है। पुलिस को युवक के पास से जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है।
पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल भेज दिया है। कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगे की जांच और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

