Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिडकुल में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, एक गिरफ्तार, दो फरार
  • हरिद्वार

सिडकुल में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, एक गिरफ्तार, दो फरार

RNS INDIA NEWS 05/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। सिडकुल थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कच्ची शराब बनाने की अवैध भट्टी का भंडाफोड़ किया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए। पुलिस ने मौके से भारी मात्रा में उपकरण और कच्ची शराब बरामद कर लाहन को नष्ट कर दिया। पुलिस के मुताबिक पांच मई को सूचना मिली थी कि सिडकुल क्षेत्र के खालाटीरा गांव में निर्माणाधीन मकान में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना पर थाना सिडकुल पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। छापे के दौरान विकास पुत्र सुरेंद्र निवासी घास मंडी, ज्वालापुर हाल निवासी ग्राम खालाटीरा, सिडकुल को मौके पर कच्ची शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार कुलदीप पुत्र धर्मपाल और दीपक पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम खालाटीरा के साथ मिलकर कच्ची शराब बनाकर आसपास के गांवों में सप्लाई करता है। पुलिस के पहुंचने से पहले दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। मौके से पुलिस ने एक अवैध शराब की भट्टी, छह लीटर कच्ची शराब, करीब 200 लीटर लाहन, दो लोहे के 200 लीटर के ड्रम, दो 30 लीटर के प्लास्टिक ड्रम, 20 लीटर की कैन, 50 लीटर का लोहे का ड्रम, 20 लीटर का सिल्वर भिगोना, प्लास्टिक पाइप, कपड़ा व अन्य उपकरण बरामद किए। एसओ अजय शाह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रानीखेत में 8 मई से शुरू होगी कुमाऊं कप टेनिस प्रतियोगिता
Next: कुंभ के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो: डॉ. विशाल गर्ग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन
  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.