Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कुंभ के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो: डॉ. विशाल गर्ग
  • हरिद्वार

कुंभ के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं हो: डॉ. विशाल गर्ग

RNS INDIA NEWS 05/05/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। हरिद्वार में आगामी कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर व्यापारियों ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर चिंता जताई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल की कोर कमेटी की बैठक में कुंभ से जुड़े सभी निर्माण कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ समय पर पूरा करने की मांग उठाई गई। मंगलवार को बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि अगले वर्ष होने वाले कुंभ मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हरकी पैड़ी और बाजार क्षेत्रों में बिछाई जा रही टाइल्स के कार्यों पर विशेष ध्यान देने की बात कही और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पहले ही स्थायी निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कह चुके हैं। ऐसे में सड़कों, बिजली, पानी, पार्किंग और घाटों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्य दीर्घकालिक दृष्टि से किए जाने चाहिए, जिससे शहर को लंबे समय तक लाभ मिल सके। डॉ. गर्ग ने बताया कि कुंभ मेला अधिकारी भी लगातार निर्माण कार्यों की निगरानी कर रही हैं। व्यापार मंडल की ओर से भी प्रशासन को हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने कहा कि यदि कुंभ मेला भव्य और दिव्य रूप में आयोजित होगा तो इसका सीधा लाभ स्थानीय व्यापारियों को भी मिलेगा। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, जिला उपाध्यक्ष विशाल मूर्ति भट्ट, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी और तहसील कोषाध्यक्ष मनोज सिरोही समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सिडकुल में कच्ची शराब की भट्टी पकड़ी, एक गिरफ्तार, दो फरार
Next: फर्जी दस्तावेजों की जांच की मांग को लेकर धरना शुरू

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

अमानतगढ़ फैक्ट्री फायरिंग कांड से जुड़ा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मंगलौर में एनएच किनारे खड़े बिजली के पोल हटेंगे, यातायात को मिलेगी राहत

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पतंजलि विश्वविद्यालय में ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ का शुभारंभ

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ताड़ीखेत में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, लोगों की समस्याओं का हुआ निस्तारण
  • महिला पुलिस ने महिलाओं और युवाओं को किया जागरूक
  • नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • जंगल में भटकी महिला को पुलिस ने सकुशल किया बरामद
  • फल एवं खाद्य प्रसंस्करण पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.