Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलभट्टा में बाइक सवार से 129 ग्राम हेरोइन बरामद, केस दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

पुलभट्टा में बाइक सवार से 129 ग्राम हेरोइन बरामद, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 22/05/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। एसटीएफ की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) और पुलभट्टा पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 129 ग्राम हेरोइन के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी बरेली से स्मैक खरीदकर कुमाऊं के पहाड़ी क्षेत्रों में ऊंचे दामों पर बेचने का काम करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। गुरुवार को एएनटीएफ यूनिट और पुलभट्टा पुलिस ग्राम बरा क्षेत्र में गश्त के दौरान गुरुनानक फार्म तिराहे पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। तभी गुरुनानक फार्म की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने पुलिस को देखकर वापस मुड़ने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 129 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम महेश मौर्य पुत्र रोशन लाल निवासी ग्राम चौंडेरा, बहेड़ी बरेली बताया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बरेली के कुछ लोगों के संपर्क में था और कम दाम में हेरोइन खरीदकर कुमाऊं क्षेत्र में सप्लाई करता था। एसटीएफ अब आरोपी के फारवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार आरोपी महेश मौर्य के खिलाफ बहेड़ी और बरेली के किला थाने में पहले से आठ आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में एसटीएफ निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई विनोद चंद्र जोशी, कांस्टेबल वीरेंद्र चौहान, इसरार अहमद तथा पुलभट्टा थाना प्रभारी प्रदीप मिश्रा समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारी डिस्काउंट पर ऑनलाइन नकली दवाएं बेचने वाले अंतरराष्ट्रीय रैकेट पकड़ा
Next: राजयोग अभ्यास तथा मानसिक तनाव से मुक्ति पर सेमिनार आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-06 at 19.28.04_11zon
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जिला पंचायतों का बजट घटाने पर सदस्यों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 07 जुलाई
  • कुत्तों के विवाद में दरोगा और रिटायर्ड सीओ के रिश्तेदारों में खूनी संघर्ष
  • गुरुकुल कांगड़ी विवि ने शुरू किया एडमिशन पोर्टल
  • जनसुनवाई में 90 शिकायतें पहुंचीं, 48 का मौके पर निस्तारण
  • मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले शिक्षकों का वेतन रोका जाएगा
  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.